Connect with us

Chandigarh

‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ की औपचारिक समाप्ति का ऐलान

Published

on

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को रा’य के सबसे बड़े खेल मुकाबले ‘ खेडां वतन पंजाब दीयां ’ के दूसरे भाग की औपचारिक समाप्ति का ऐलान किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि रा’य भर में हुये इन खेलों में 4.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि खेल के दौरान रा’य भर के स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के विजेता 11 हज़ार खिलाडिय़ों के लिए 8. &0 करोड़ रुपए की इनामी राशि जारी की जो कि खिलाडिय़ों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जायेगी। भगवंत सिंह मान ने इन खिलाडिय़ों को उनकी सफलता के लिए मुबारकबाद देते हुये उम्मीद जताई कि यह खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में रा’य के लिए यश अर्जित करना जारी रखेंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल आठ उम्र वर्गों के &5 मुकाबले करवाए गए और पहली दफ़ा इन खेलों में रगबी, सायकलिंग, घुड़ सवारी, वुशू और वॉलीबाल शूटिंग को भी शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि इस बार अंडर- 14, 17, 21, 21 से &0, &1 से 40, 41 से 55, 56 से 65 साल और 65 साल से अधिक उम्र वर्ग के मुकाबले करवाए गए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि स्वर्ण पदक विजेता को 10 हज़ार, रजत के लिए सात हज़ार और कांस्य पदक विजेता के लिए पाँच हज़ार की इनामी राशि समेत कुल 8. &0 करोड़ रुपए के नकद इनाम खिलाडिय़ों को दिए गए। 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह खेल खिलाडिय़ों को अपने हुनर के प्रदर्शन के लिए एक प्लेटफार्म मुहैया करने की दिशा में बड़ा कदम है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह खेल खिलाडिय़ों की क्षमता और कमज़ोरियों की पहचान करने के लिए रा’य सरकार के लिए मददगार होंगी, जो कि भविष्य में खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करने के लिए सहायक साबित होगा। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में खेल को लोकप्रिय बनाने के लिए रा’य सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही क्योंकि खेल रा’य की तरक्की और लोगों की ख़ुशहाली के लिए अहम भूमिका निभा सकती हैं। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की