Connect with us

Chandigarh

राममय माहौल के बीच AAP का सुंदरकांड पाठ, प्रदेश के सभी 22 जिला कार्यालयों पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

Published

on

आम आदमी पार्टी ने रविवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रविवार को एक साथ हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इस दौरान चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा शामिल हुए। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री बलबीर सैनी और प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र राठी भी मौजूद रहे। वहीं सभी जिला मुख्यालयों पर हुए कार्यक्रमों में आम जनता से लेकर सभी पार्टियों से जुड़े लोग कार्यक्रमों में पहुंचे। पूरे हरियाणा में प्रदेश के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान श्री राम के सबसे बड़े भक्त हनुमान की आराधना की। उन्होंने विद्वान पंडितों के साथ विधिवत सुंदरकांड का पाठ किया और प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि के साथ देश की तरक्की के लिए कामना और प्रार्थना की। इस भव्य सुंदरकांड का समापन यज्ञ और हनुमान जी की आरती के साथ हुआ। 

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की सुख-शांति और तरक्की के लिए पूरे हरियाणा के सभी जिलों में सुंदरकांड का पाठ करवा रही है। इससे सबकी तरक्की होगी, सबको सुख-शांति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सबकी तरक्की और सुरक्षा के लिए प्रभु श्री राम और प्रभु श्री हनुमान से प्रदेश की जनता की खुशी और बेहतर स्वास्थ्य, देश और प्रदेश की तरक्की के लिए कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण और श्रीराम विराजमान होने से पूरे देश के श्रीराम भक्तों में खुशी की लहर है। 

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा के सभी जिलों में आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। भगवान श्री राम और भगवान हनुमान का महिमामंडन किया जा रहा है। सभी लोगों को इस प्रोग्राम में आने के लिए आमंत्रित किया है, चाहे वह भाजपा से जुड़े हैं या कांग्रेस के जुड़े हैं या किसी अन्य दल के लोग या फिर सामान्य सामाजिक लोग हैं, हमने सभी को इस कार्यक्रम में आने के लिए न्योता दिया था। इसमें हिंदू समाज के साथ-साथ सभी धर्मों से जुड़े  लोग भी भव्य सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में शामिल हुए। यह भगवान का गुणगान है, भगवान का महिमा मंडन किया गया।

कार्यक्रम के बाद संघ पृष्ठभूमि से जुड़े और बीजेपी मेडिकल सेल के प्रदेश महामंत्री रहे डॉ. चंद्र प्रकाश गुप्ता भी अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इनके साथ जॉइन करने वाले लोगों जिला सचिव ओबीसी मोर्चा रेवाड़ी महेश यादव और अंबाला के गांव लंडा के पूर्व सरपंच मंजीत भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 mins ago

भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई

Punjab10 mins ago

अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता, युद्ध खत्म करने के लिए MoU पर हस्ताक्षर

Punjab22 mins ago

बैंक PO एवं LIC/GIC परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा; आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जून

Punjab31 mins ago

विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान: 15 करोड़ भारतीयों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता; पंजाब में मानसिक रोगों का मुफ्त इलाज मिल रही

Punjab18 hours ago

घर-घर पहुंचीं 437 सरकारी सेवाएं, ‘भगवंत मान सरकार- तुहाडे द्वार’ योजना से बदली सेवा व्यवस्था