Connect with us

Chandigarh

संगठनात्मक विषयों को लेकर नड्डा से मिले नायब सैनी, आगामी चुनावों को लेकर हुई चर्चा

Published

on

चडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से उनके दिल्ली स्थित निवास पर मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ विभिन्न संगठनात्मक विषयों तथा चुनावी रणनीति पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष ने भी संगठन विस्तार और प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात व समेत कई विषय पर सकारात्मक चर्चा होनी की बात कही है।

नायब सैनी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में आत्मीय भेंट हुई। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को बताया है कि डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में चलाई जा रही विकास की योजनाओं को संगठन घर-घर तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ आगामी चुनावी रणनीति पर भी बातचीत की। सैनी ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश में चल रहे संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।

प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए चल रहे पन्ना प्रमुख सम्मेलनों के बारे में भी विस्तार से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अब तक लगभग 75 विधानसभाओं में पन्ना प्रमुख सम्मेलन संपन्न हो चुके हैं और जो विधानसभाएं बची हैं उनमें भी शीघ्र ही सम्मेलन कर लिए जाएंगे। सैनी ने बताया कि मिशन-2024 को लेकर भाजपा हरियाणा द्वारा की जा रही तैयारियों के बारे में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा हुई है। हरियाणा से दस की दस सीटों पर कमल खिलाने का भरोसा उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दिया है।

सैनी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सभी विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई और हरियाणा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देश कार्य करते हुए लगातार मजबूत हो रही है। सैनी ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता 2024 में मोदी-मनोहर सरकार को तीसरी बार लाने के लिए संकल्पित है।

Advertisement
National14 hours ago

29 में से 9 गाड़ी कंपनियों ने माना, ई-20 से 2023 से पहले की 30 करोड गाड़ी होंगी खराब- केजरीवाल

National16 hours ago

मोदी जी पुलिस के दम पर नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20 को रुकवाने की कर रहे कोशिश- केजरीवाल

Punjab20 hours ago

न फरमाइश, न पेपर लीक, न कैश, मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को दे चुका हूं सरकारी नौकरी- भगवंत सिंह मान

Punjab20 hours ago

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में 70.52 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Punjab20 hours ago

सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय मांगों के समाधान के लिए वित्तीय कमेटी गठित, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट: हरपाल सिंह चीमा

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की