Connect with us

Chandigarh

बच्चे की चाहत में कोख में रखवा दी जड़ी बूटी, फिर बहू के साथ जो हुआ जान रह जाएंगे दंग

Published

on

चंडीगढ़: शादी के बाद बच्चा न होने पर ससुराल वालों ने बहू की बच्चेदानी में दाई की मदद जड़ी बुट्टियां रखवा दी। इसके बाद भी बच्चा नहीं हुआ तो ससुराल वालों ने मायके छोड़ दिया। बच्चेदानी में बार-बार जड़ी-बूट्टियां रखने से शरीर में इंफैक्शन फैलने से पीड़िता की आंखों की रोशनी चली गई।

पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में ससुराल परिवार को जिम्मेदार ठहराते हुए 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। पीड़िता की शादी करनाल के गांव बुटाणा में हुई थी। हंडेसरा पुलिस ने केस की फाइल संबंधित पुलिस थाने भेज दी है। हंडेसरा थाना प्रभारी गुरबीर सिंह ने बताया कि आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं। आगामी कार्रवाई जिला करनाल पुलिस करेगी। आरोपियों की पहचान रजिंदर सिंह, सुसर ज्ञान सिंह, सास सुरिन्दर कौर, चाचा ससुर बलबीर सिंह, चाची सास चरनजीत कौर, दाई प्रीजो, भीमो और 2 अन्य के रूप में हुई है।

ससुराल वालों की शिकायत
लालड़ के अधीन गांव तसिंबली की रहने वालीविवाहिता ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि 2009 में रजिंदर सिंह निवासी नीलोखेड़ी जिला करनाल से शादी हुई थी। बच्चा नहीं होने पर ससुराल वालों ने मारपीट शुरू कर दी। बच्चे की चाहत में अलग-अलग दाई के पास ले गए। दाई ने ससुराल वालों के कहे अनुसार बच्चेदानी में जड़ी बूट्टियां रखवा दी। इसका असर यह हुआ कि शरीर में फैले इंफेक्शन से आंखों की रोशनी चली गई। डाक्टरों से जांच करवाई तो बच्चेदानी से छेड़छाड़ कारण बताया। पीड़िता ने ससुरालवालों को जिम्मेदार ठहरा 9 लोगों के खिलाफ शिकायत दी। दूसरी ओर, पीड़िता ने ससुराल परिवार की हरकतों से तंग आकर इसकी शिकायत हंडेसरा पुलिस थाने में दर्ज करवा दी, जिस पर पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

जालंधर में गर्मी का कहर, 45-46 डिग्री तापमान का अलर्ट जारी

Punjab3 hours ago

सत्ता हथियाने और पंजाब को लूटने का मौकापरस्त संयोग है अकाली दल-भाजपा गठजोड़; लोग इसे सिरे से नकार देंगे: CM भगवंत सिंह मान

Punjab4 hours ago

भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार; परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 5 नई सुपर इंटीग्रल वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Punjab4 hours ago

देश की स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा पंजाब, 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपए की सीड ग्रांट वितरित की गई – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

National4 hours ago

ED की रेड करा पंजाब के हिन्दू व्यापारियों को तंग कर रही ईडी पार्टी- केजरीवाल