Connect with us

Chandigarh

चंडीगढ़ में बारिश ने तोड़े सारे रिकार्ड, जानें आने वाले दिनों में मौसम का हाल

Published

on

चंडीगढ़ : ठंड की पहली बारिश से शहर में कई सालों का रिकॉर्ड टूट गया। देर रात शुरू हुई बारिश गुरुवार रात तक रुक-रुक कर होती रही। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के मुताबिक शहर में कल रात 1.20 बजे बारिश शुरू हुई। लगभग 9 घंटे के दौरान 39 एम.एम. बारिश हुई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक बादल छाए रहने के साथ ही घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। हालांकि कोहरा कम हो जाएगा, लेकिन 5 दिनों तक बादल छाए रहेंगे।

आंकड़ों के मुताबिक यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम अधिकतम तापमान है लेकिन 2011 के बाद यह पहली बार है कि दिन का तापमान इतना कम दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम था। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के मुताबिक शहर में बीती रात 1.20 बजे बारिश शुरू हुई।

सुबह 8.30 बजे तक 15.5 एम.एम. बारिश दर्ज हुआ जबकि सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 39 एम.एम. बारिश दर्ज की गई। शहर में कई जगहों पर ओले भी गिरे हुए हैं। मौसम केंद्र के आंकड़ों पर गौर करें तो यह पहली बार है कि नवंबर माह में इतनी बारिश दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक, शहर में 24 घंटे में इतनी बारिश पहले कभी नहीं देखी गई। विभाग का कहना है कि बारिश के कारण शहर के तापमान में बड़ा बदलाव आया है। शुक्रवार से शहर में कोहरा छाने की संभावना है। एक अक्टूबर से अब तक शहर में 78.2 एम.एम. यहां बारिश हो गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की