Connect with us

Chandigarh

प्रोजेक्टों को तेज़ी से मुकम्मल करने के निर्देश

Published

on

चंडीगढ़ :  लोकल बॉडीज मंत्री बलकार सिंह द्वारा विभाग के मुख्यालय के अधिकारियों और नगर निगम फगवाड़ा, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला के कमीशनरों के साथ शुक्रवार को म्युनिसिपल भवन सैक्टर- 35 चंडीगढ़ में समीक्षा मीटिंग करते हुए विभिन्न स्कीमों के अधीन चल रहे प्रोजेक्टों को तेज़ी से मुकम्मल करने के निर्देश दिए हैं।

लोकल बॉडीज मंत्री ने अधिकारियों को सख़्त शब्दों में कहा कि राज्य के शहरों का योजनाबद्ध विकास करना यकीनी बनाया जाये। इसके साथ ही शहरी स्थानीय संस्थाओं में साफ़ सफ़ाई का पूरा ध्यान रखा जाये। उन्होंने अधिकारियों से शहरी स्थानीय संस्थाओं के अमरूत स्कीम के अधीन, स्वच्छ भारत मिशन, पंजाब शहरी सुधार वातावरण प्रोग्राम फेज़ 1, 2 और 3 के अधीन विकास कामों की ताज़ा स्थिति का जायज़ा लिया और अधिकारियों को कहा कि जिन मद्दों में अनुप्रयुक्त फंडज पैंडिंग हैं, उनको दी गई गाइडलाईनज़ अनुसार लोगों की भलाई के लिए विकास कामों पर ख़र्च किया जाए।

बलकार सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन के अधीन शहरी स्थानीय इकाईयों को कूड़ा मुक्त बनाने संबंधी अवशेष का वैज्ञानिक ढंग से निपटारा करने, वेस्ट वाटर मैनेजमेंट, पैंडिंग बिलडिंग प्लान और प्लाटों को नियमित करने संबंधी अलग-अलग कामों/ मुद्दों संबंधी विस्तृत चर्चा की गई।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि अपने हलके के विधायकों से संबंधित विकास कामों की पूरी जानकारी सांझा करें, जिससे राज्य निवासियों की ज़रूरत अनुसार विकास कार्य करवाए जा सकें। इसके इलावा उन्होंने कहा कि विकास कार्यों संबंधी स्कीमों को समय पर लागू किया जाए और पैसे का सही इस्तेमाल किया जाए।

मंत्री ने अधिकारियों से अपील की कि वह पूरी लगन के साथ और आपसी सहयोग से काम करना यकीनी बनाएं। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार राज्य निवासियों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया करवाना चाहती है। इसलिए यदि कोई व्यक्ति भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाता है तो उसको बख़्शा नहीं जाएगा।

मीटिंग में स्थानीय निकाय विभाग के सचिव अजोए शर्मा, पीएमआईडीसी के सीईओ दीप्ति उप्पल, स्थानीय निकाय विभाग के डायरैक्टर उमा शंकर गुप्ता, नगर निगमों के कमिशनरों के इलावा विभाग के अन्य सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab7 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab8 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab8 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab8 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab9 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की