Connect with us

Chandigarh

पंजाब में Lottery डालने वालों के लिए बड़ी खबर, पक्के तौर पर होने जा रहा ये काम

Published

on

Lottery

चंडीगढ़: पंजाब में अवैध रूप से चल रही ऑनलाइन लॉटरी डालने वालों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, सरकार द्वारा राजस्व बढ़ाने के लिए अवैध रूप से चल रही ऑनलाइन लॉटरी पर शिकंजा कसने का फैसला किया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बैठक के बाद अवैध ऑनलाइन लॉटरी संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया गया है, जिसके बाद पक्के तौर पर ऑनलाइन लॉटरी का अवैध कारोबार रोकने के निर्देश दिए गए है। पुलिस के साथ-साथ अब साइबर क्राइम को ऑनलाइन लाटरी के नाम पर ठगी कर रहे लोगों पर शिकंजा कसने की जिम्मेदारी दी गई है।  वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि साइबर क्राइम विंग को एक्साइज विभाग के अधिकारी भी सहयोग करेंगे।

आपको बता दें कि पंजाब में अवैध ऑनलाइन लॉटरी के कारण हर साल 100 करोड़ रुपए से ज्यादा के राजस्व का नुकसान हो रहा है। सरकार का मानना ​​है कि अवैध लॉटरी पर रोक से सरकार का खजाना बढ़ेगा। साइबर क्राइम विंग शुरुआत में लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, पटियाला, मोहाली, नवांशहर, संगरूर और बठिंडा पर ध्यान केंद्रित करेगी लेकिन बाद में सभी जिलों को जांच के दायरे में लाया जाएगा। आबकारी एवं कराधान विभाग को लंबे समय से करोड़ों रुपये के टैक्स चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। राज्य पुलिस ने छापेमारी कर अवैध ऑनलाइन लॉटरी कारोबारियों पर लगाम लगाने की कोशिश की थी लेकिन ज्यादा फायदा नहीं मिल सका। कुछ समय बाद लॉटरी फिर से बिकना शुरू हो जाती है। इसके बाद सरकार की ओर से उक्त निर्णय लिया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News10 hours ago

अकाली दल-भाजपा का गठबंधन बेनकाब, सुखबीर बादल बेअदबी के केसों से बचने के लिए पंजाब के हितों से समझौता कर रहे हैं: रणबीर सिंह ढींडसा

public10 hours ago

भाजपा-अकाली सरकार पंजाब की सुरक्षा में नाकाम रही, उनके शासन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब चोरी हुए और बेअदबी की बार-बार घटनाएं हुईं: मनविंदर सिंह ग्यासपुरा

Breaking News14 hours ago

भारत की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 40 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में एंट्री

public14 hours ago

पंजाब में फिर बढ़ा बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद; लोगों को बिजली कटों का सामना

public14 hours ago

भाजपा नेताओं का गांव तूर बंजारा में एक गरीब आदमी गुलजार सिंह की मौत पर ड्रामा उनकी गिद्ध जैसी मानसिकता दिखाता है: कुलदीप धालीवाल