Connect with us

Chandigarh

नीली बत्ती और सायरन का इस्तेमाल करने वालों की खैर नहीं, टोल प्लाजा पर रखी जाएगी नजर

Published

on

चंडीगढ़ : हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बड़ा एक्शन लिया है। अब नीली बत्ती और सायरन का इस्तेमाल करने वालों की अब खैर नहीं। पुलिस महानिदेशक के अनुसार, अनाधिकृत रूप से लाल, नीली बत्ती तथा सायरन का इस्तेमाल करने वाले लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी सरकारी वाहनों पर इसका अनाधिकृत तरीके से इस्तेमाल करता पाया गया तो उनके विभाग प्रमुखों को पत्र लिखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून सभी के लिए समान है, कानून की नजर में कोई छोटा या बड़ा नही है।

पुलिस महानिदेशक ने ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस मुख्यालय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। पुलिस महानिदेशक ने बैठक में कहा कि वाहनों पर अनाधिकृत तौर पर नीली तथा लाल बत्ती स्वीकार्य नहीं है ऐसा करने वालों पर नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए उनके चालान किए जाएंगे। उन्होंने आग्रह किया कि लोग अपने वाहनों पर इनका इस्तेमाल न करें । इसके साथ ही उन्होंने अनाधिकृत रूप से सायरन का भी इस्तेमाल न करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि हम सभी को कानून की सीमा में रहते हुए ही अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करना होगा।

कपूर ने पुलिस अधिकारियों को अनाधिकृत तरीके से लाल, नीली बत्ती तथा सायरन लगाने वाले सरकारी वाहनों की फोटो खींचकर उसका डेटाबेस तैयार करने के निर्देश दिए। ऐसा करने वाले सरकारी वाहनों के बारे में उनके विभाग प्रमुखों को लिखा जाएगा। इसी प्रकार, अनाधिकृत तरीके से इनका इस्तेमाल करने वाले निजी वाहन चालकों का ऑनलाइन चालान करके उनके घर भेजा जाएगा। इस कार्य हेतु टोल प्लाजा के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ तालमेल स्थापित करते हुए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में मुख्य सचिव तथा परिवहन विभाग के प्रधान सचिव के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य योजना बनाई जाएगी।

बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारी इस अभियान को लेकर एक बेहतर कार्ययोजना के तहत काम करना सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में अनाधिकृत रूप से नियमों की अवहेलना को रोका जा सके । कपूर ने कहा कि कानून की पालना सभी के लिए अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी करने वाले लोगों के साथ पुलिस प्रशासन सख्ती से निपटेगा इसलिए लोग कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे अनाधिकृत रूप से लाल व नीली बत्ती तथा सायरन का इस्तेमाल न करें और जो लोग ऐसा कर रहे हैं तुरंत बंद कर दे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News4 hours ago

घटिया राजनीति और वोट बैंक के लिए पंजाब की अमन-शांति और भाईचारे को भंग करने की कोशिश कर रही है भाजपा: आप

Breaking News4 hours ago

भगवंत मान सरकार ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट’ संबंधी श्री अकाल तख्त साहिब के साथ तालमेल करने के लिए 7 सदस्य तालमेल कमेटी गठित

Breaking News22 hours ago

भाजपा गुजरात से पंजाब में नशे की तस्करी क्यों करवा रही है? – हरपाल सिंह चीमा

Breaking News23 hours ago

पंजाब की शांति और अमन-शांति को भंग करने की कोशिश करने वाले आसामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा: हरभजन सिंह ETO

Breaking News23 hours ago

पंजाब और हरियाणा के बीच 60:40 का फॉर्मूला तय हुआ था, प्रस्तावित नियम चंडीगढ़ में पंजाब का हिस्सा कम करने की कोशिश है: बलतेज पन्नू