Connect with us

Blog

UP Weather: उत्तर प्रदेश में बारिश से कब मिलेगी राहत, इस तारीख से मौसम खुला रहने का अनुमान

Published

on

अब उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है. यहां शनिवार को धूप खिलने के अगले दिन रविवार को बूंदाबांदी हो गई. सोमवार की सुबह से कई इलाकों में बारिश की बौछार से ठंडक का अहसाह होने लगा है. अब मौसम विभाग ने शीतलहर चलने के कारण फिर से मौसम सर्द होने का अनुमान जताया है.

लखनऊ के मौसम विभाग  ने मंगलवार को कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. जिससे ठंड बढ़ जाएगी. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को उन्नाव, फेतहपुर कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली समेत अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग  के अनुसार मंगलवार को राज्य में शुष्क मौसम रहने वाला है. बारिश रुकने के बाद से ठंडी हवाएं चल रही हैं. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई. इसकी वजह से अब बर्फीली हवा (icy wind) से मौसम और ज्यादा सर्द होने के आसार हैं. हालांकि बुधवार से बारिश से राहत मिलने वाली है, लेकिन कोहरा छा सकता है.

लखनऊ में खराब मौसम का असर

लखनऊ में मौसम खराब होने की वजह से हवाई यातायात प्रभावित हुआ. यहां कई उड़ानें लेट रहीं. आकासा की लखनऊ-मुंबई जाने वाली फ्लाइट लगभग 6 घंटे लेट रही इसकी वजह से यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा. हालांकि मौसम विभाग  के मुताबिक बुधवार यानी 7 फरवरी से बारिश से राहत मिलने के बाद मौसम खुला रहने वाला है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National8 hours ago

कुलगाम में पहलगाम जैसी वारदात, नाम पूछकर दो मजदूरों को मारी गोली

Punjab11 hours ago

पंजाब पुलिस ने हरियाणा आधारित नकल गिरोह का किया भंडाफोड़, किसी को भी पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को बदनाम नहीं करने देंगे: हरजोत सिंह बैंस

Punjab11 hours ago

महान शहीद ऊधम सिंह के ‘शहीदी दिवस’ पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से 107 करोड़ रुपए से अधिक के विकास प्रोजेक्ट सुनाम को समर्पित

Punjab11 hours ago

आम आदमी पार्टी सरकार देश के लिए महान बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Punjab11 hours ago

पिछले 12 सालों से नफरत, व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के दम पर ‘बांटो और राज करो’ की राजनीति कर रही है भाजपा: मीत हेयर

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की