Connect with us

Blog

किसानों के लिए राहत भरी खबर, बारिश और तूफान से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देगी मान सरकार

Published

on

पंजाब के किसानों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान पर सरकार की ओर से मुआवजा दिया जा रहा है। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां ने कहा कि पिछले दिनों पूरे प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिसका मुआवजा जल्द दिया जाएगा।

बता दें कि सोमवार को कृषि मंत्री खुड़िया लुधियाना के गुरु नानक देव भवन में एक सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा किसानों के खेतों तक नहर का पानी पहुंच चुका है और आने वाले समय में भी पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि किसानों की खराब हुई फसलों के संबंध में जल्द ही गिरदावरी कराई जाएगी और नुकसान का आकलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षति का पूरा आकलन करने के बाद ही किसानों को मुआवजा दिया जायेगा।

इस दौरान मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार जिले में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ईमानदारी से काम कर रही है। किसान उत्पादक कंपनियां (एफपीएस) ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण के लिए एक शक्तिशाली उत्प्रेरक के रूप में उभरी हैं और एफपीसी ने उनके व्यापार विकास के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है। मंत्री खुड़िया ने ड्रोन पाइल में प्रशिक्षित लुधियाना, बरनाला, रूपनगर, मोगा की एफपीसी की 25 महिला सदस्यों को सम्मानित किया। इस दौरान उच्च गुणवत्ता वाले बीजों, कीटनाशकों और परियोजनाओं के माध्यम से टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National7 hours ago

कुलगाम में पहलगाम जैसी वारदात, नाम पूछकर दो मजदूरों को मारी गोली

Punjab10 hours ago

पंजाब पुलिस ने हरियाणा आधारित नकल गिरोह का किया भंडाफोड़, किसी को भी पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को बदनाम नहीं करने देंगे: हरजोत सिंह बैंस

Punjab10 hours ago

महान शहीद ऊधम सिंह के ‘शहीदी दिवस’ पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से 107 करोड़ रुपए से अधिक के विकास प्रोजेक्ट सुनाम को समर्पित

Punjab10 hours ago

आम आदमी पार्टी सरकार देश के लिए महान बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Punjab10 hours ago

पिछले 12 सालों से नफरत, व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के दम पर ‘बांटो और राज करो’ की राजनीति कर रही है भाजपा: मीत हेयर

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की