Connect with us

Blog

UP: बारात में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई गोलीबारी, युवक की दर्दनाक मौत

Published

on

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक शादी समारोह के दौरान नाचने को लेकर हुए विवाद में कथित तौर पर गोलीबारी हुई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार रात मंसूरपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर ‘किंग विला’ समारोह स्थल की है और मृतक की पहचान निखिल तिवारी (35) के रूप में हुई है। 

दरसअल मंसूरपुर थाना क्षेत्र के दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर स्थित किंग्स विला रिसोर्ट में देर रात मुजफ्फरनगर नगर निवासी निखिल तिवारी उम्र 25 वर्ष अपने दोस्त की शादी में गए थे। जहां डीजे पर डांस के दौरान कुछ लोगों का डीजे वालों से किसी बात पर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि विवाद को रोकने के लिए जब निखिल बीच में बोल पड़ा तो आरोपियों ने निखिल के गोली मार दी। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक निखिल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने निखिल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया था लेकिन मेरठ जाते समय रास्ते में ही निखिल तिवारी की मौत हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी रविशंकर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपी की पहचान करने की कोशिश जारी है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद जहां मृतक युवक निखिल तिवारी के घर में मातम छा गया तो वहीं तरफ पुलिस भी अब रिसोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर आरोपियों की सिनाख़्त करने में जुट गई है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की