Connect with us

Blog

‘जो लोग आयोजन में नहीं आएंगे, यह उनका दुर्भाग्य, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बोले केशव प्रसाद मौर्य

Published

on

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोग खुशी से भरे हैं, आनंदमग्न हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में एक ही गूंज सुनाई पड़ रही है और लोगों का उत्साह चरम सीमा पर है। मौर्य ने आगे कहा कि अयोध्या राममंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम अद्बभुत और अलौकिक होगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या को त्रेतायुग की तरह सजाया गया है, इसका बदला स्वरूप दिख रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग प्राण प्रतिष्ठा में नहीं आएंगे,यह उनका दुर्भाग्य है।

यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा कि यह तो अभी झांकी है पूरी पिक्चर बाकी है। उनहोंने कहा कि भगवान राम से जुड़ी कथा दिखनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकार ने डंके की चोट पर विकास किया है, लोग सड़क मार्ग से देखते हुए जा सकते हैं। मौर्य ने आगे कहा कि राम गमन मार्ग अयोध्या से रामेश्वरम तक जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि लोगों के सैलाब से रोजगार का सृजन हो रहा है और भारी निवेश से भी इतना रोजगार नहीं मिलता।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की