Connect with us

Blog

कई अंगों के खराब होने से हुई बब्बर शेर बाहुबली की मौत

Published

on

बरेली: इटावा सफारी पार्क के बब्बर शेर बाहुबली की मौत प्रथम दृष्टया कई अंगों के ख़राब होने से हुई है। विस्तृत रिपोर्ट विसरा जांच से पता चलेगी। यह जानकारी आईवीआरआई के प्रधान वैज्ञानिक डाक्टर ए.एम. पावड़े ने दी। बरेली के भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के प्रधान वैज्ञानिक (वन्य जंतु, पशु प्रभाग) डॉक्टर पावडे ने बताया कि शेर की छोटी-बड़ी आंत भी उलझी हुई थी।

बुधवार को पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि हुई। वह मल त्याग नहीं कर पा रहा था। उन्होंने बताया कि विसरा सुरक्षित कर रख लिया गया है, जिसकी जांच भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली में होगी। इसकी रिपोर्ट 15 दिनों में उपलब्ध होगी। पावड़े ने बताया कि बाहुबली का पोस्टमार्टम बुधवार को सफारी पार्क के चिकित्सालय में डाक्टरों के पैनल से कराया गया था। पैनल के मुख्य सदस्य डॉ पावडे ने बताया कि शेर की लंबी बीमारी के कारण उसकी किडनी पर भी असर पड़ा था। विसरा जांच के बाद ही शेर की मौत के कारण का पता चलेगा। कुछ दिन पहले इटावा सफारी पार्क में बाहुबली शेर मृत पाया गया था और बुधवार को इसका पोस्टमार्टम किया गया।

सफारी में पिछले छह महीने में यह 16वें वन्य जीव की मौत है। सफारी में एक के बाद एक करके हो रही वन्य जीवों की मौतों को लेकर के सफारी प्रबंधन सवालों के घेरे में खड़ा हुआ है। पार्क के उपनिदेशक विनय कुमार पटेल ने मंगलवार रात बताया कि आज शाम करीब छह बजकर 15 मिनट पर गंभीर बीमारी से ग्रसित शेर ‘बाहुबली ‘ की मौत हो गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National6 hours ago

कुलगाम में पहलगाम जैसी वारदात, नाम पूछकर दो मजदूरों को मारी गोली

Punjab9 hours ago

पंजाब पुलिस ने हरियाणा आधारित नकल गिरोह का किया भंडाफोड़, किसी को भी पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को बदनाम नहीं करने देंगे: हरजोत सिंह बैंस

Punjab10 hours ago

महान शहीद ऊधम सिंह के ‘शहीदी दिवस’ पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से 107 करोड़ रुपए से अधिक के विकास प्रोजेक्ट सुनाम को समर्पित

Punjab10 hours ago

आम आदमी पार्टी सरकार देश के लिए महान बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Punjab10 hours ago

पिछले 12 सालों से नफरत, व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के दम पर ‘बांटो और राज करो’ की राजनीति कर रही है भाजपा: मीत हेयर

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की