Connect with us

Blog

स्वामी प्रसाद मौर्य जब बीजेपी में थे तो क्या बोलते थे?अखिलेश यादव ने पूछा सवाल

Published

on

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य आए दिन हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान दे रहे हैं। इस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपना रुख साफ किया है। अखिलेेश यादव ने मीडिया रूबरू होते हुए भाजपा पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी धर्मों सम्मान करती है। हमारी पार्टी हर धर्म को जैसा है, वैसा ही स्वीकार करती है। इसके बाद उन्होंने कहा कि बीजेपी वालों को ये भी बताना चाहिए कि स्वामी प्रसाद मौर्या जब उनकी पार्टी में थे, तब क्या बोलते थे?

’80 सीटें हाराओ, देश से भाजपा को हटाओ…’
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अखिलेश ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन बनाकर हम 80 सीटों पर बीजेपी को हराने का काम करेंगे। समाजवादी पार्टी हमेशा से पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और आधी आबादी का मुद्दा उठाती रही है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा गैर बराबरी का सामना अगर किसी को करना पड़ता है तो वो है समाज में हमारी माताएं और बहनें। उन्होेंने कहा कि यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। समाजवादी पार्टी लोकसभा के चुनाव के लिए लगातार तैयारी कर रही है. हमारा गठबंधन भारतीय जनता पार्टी को 80 सीटों पर हराने का काम करेगा। इस दौरान उन्होंने नारा दिया- 80 सीटें हाराओ, देश से भाजपा को हटाओ, संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ और नारी सम्मान बचाओ।

बिना भगवान की इच्छा के कोई दर्शन नहीं करने जा सकता- अखिलेश
वहीं अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में निमंत्रण को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि मेरा मानना है बिना भगवान की इच्छा के कोई दर्शन नहीं करने जा सकता। भगवान का बुलावा कब, किसको आ जाए, कोई कह नहीं सकता। इससे पहले अखिलेेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने राम मंदिर के निमंत्रण को लेकर कहा कि आमंत्रण आएगा तो रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में जरूर जाएंगे, नहीं मिला तो भी राम मंदिर जाएंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National5 hours ago

कुलगाम में पहलगाम जैसी वारदात, नाम पूछकर दो मजदूरों को मारी गोली

Punjab9 hours ago

पंजाब पुलिस ने हरियाणा आधारित नकल गिरोह का किया भंडाफोड़, किसी को भी पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को बदनाम नहीं करने देंगे: हरजोत सिंह बैंस

Punjab9 hours ago

महान शहीद ऊधम सिंह के ‘शहीदी दिवस’ पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से 107 करोड़ रुपए से अधिक के विकास प्रोजेक्ट सुनाम को समर्पित

Punjab9 hours ago

आम आदमी पार्टी सरकार देश के लिए महान बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Punjab9 hours ago

पिछले 12 सालों से नफरत, व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के दम पर ‘बांटो और राज करो’ की राजनीति कर रही है भाजपा: मीत हेयर

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की