Connect with us

Blog

कल्पवास शुरू…पौष पूर्णिमा पर गंगा में साढ़े 6 लाख से ज्यादा लोगों ने डुबकी लगाई

Published

on

गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदी के पावन संगम में बृहस्पतिवार को पौष पूर्णिमा स्नान के साथ भक्तों का महीने भर चलने वाला कल्पवास शुरू हो गया। माघ मेला प्रशासन के मुताबिक, आज दोपहर दो बजे तक करीब 6.60 लाख लोगों ने गंगा स्नान किया। मेला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि माघ मेले के द्वितीय स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के अवसर पर घाटों की संख्या आठ से बढ़ाकर 12 कर दी गई है। इस तरह से घाटों की कुल लंबाई 3300 फुट से बढ़कर लगभग 6200 फुट हो गई है। 

उन्होंने बताया कि कड़ाके की ठंड के बावजूद बृहस्पतिवार तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं का मेला क्षेत्र में आना जारी रहा जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हैं। पूरे मेला क्षेत्र में जगह जगह लोगों ने स्नानार्थियों के बीच खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया। तीर्थ पुरोहित आचार्य राजेंद्र मिश्र ने बताया कि पौष पूर्णिमा स्नान के साथ संगम क्षेत्र में लोगों का कल्पवास आज से शुरू हो गया जो एक महीने तक चलेगा। पुलिस उप महानिरीक्षक (माघ मेला) राजीव नारायण मिश्र ने कहा, “घने कोहरे और शीतलहर के बावजूद कल्पवासियों ने तड़के से ही स्नान शुरू कर दिया। 

हालांकि दोपहर में धूप खिलने से स्नान करने वाले लोगों की संख्या और बढ़ने का अनुमान है।” उन्होंने बताया कि स्नान के दौरान सुरक्षा के लिए ‘डीप वॉटर बैरिकेडिंग’ तथा जाल की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षित गोताखोर, जल पुलिस के कर्मी, एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) तथा एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) के दल पानी में मौजूद हैं और वे लगातार निगरानी कर रहे हैं।” मिश्र ने बताया कि अयोध्या से लौटकर माघ मेला प्रवास के लिए आ रहे साधु संतों की सुविधा के लिए अतिरिक्त वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News11 hours ago

मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?

Breaking News11 hours ago

कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETO

Breaking News11 hours ago

अमन अरोड़ा को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने की खबरें पूरी तरह से झूठी: मनीष सिसोदिया

Breaking News11 hours ago

फिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें

Breaking News11 hours ago

भाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आप