Connect with us

Blog

राष्ट्रीय मतदाता दिवस की सीएम योगी ने दी बधाई, कहा- ‘मतदान हमारा कर्तव्य भी और अधिकार’

Published

on

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Chief Minister Yogi Adityanath ने गुरुवार को कहा कि मतदान हर देशवासी का अधिकार भी है और कर्तव्य भी है जिसका पालन हर हाल में किया जाना चाहिये। उन्होंने प्रदेशवासियों को National Voters’ Day राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई देने के साथ ही सभी से शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से मतदान को लोकतांत्रिक अधिकार के साथ ही सभी के लिए एक कर्तव्य भी करार दिया। 

अपने एक्स हैंडल पर योगी ने लिखा, ‘‘ सभी सम्मानित मतदातागणों एवं प्रदेश वासियों को‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’की हार्दिक बधाई, पहली बार मतदाता बने सभी युवा साथियों का अभिनंदन। मतदान हमारा कर्तव्य होने के साथ ही अधिकार भी है। आइए, अपने लोकतंत्र को और अधिक सहभागी व मजबूत बनाने हेतु शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लें।” उन्होने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर नए मतदाताओं को लेकर की गई अपील को आगे बढ़ाते हुए सभी से नवमतदाता सम्मेलन से जुड़ने का आग्रह किया।

उन्होंने लिखा, ‘‘ मतदान हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है…मेरी आप सभी नव मतदाताओं से विनम्र अपील है कि अधिकाधिक संख्या में इस महत्वपूर्ण सम्मेलन से जुड़कर प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुनें एवं लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें। जय हिंद।” उल्लेखनीय है कि गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवमतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए युवाओं को वोटर बनने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News10 hours ago

मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?

Breaking News10 hours ago

कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETO

Breaking News10 hours ago

अमन अरोड़ा को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने की खबरें पूरी तरह से झूठी: मनीष सिसोदिया

Breaking News10 hours ago

फिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें

Breaking News10 hours ago

भाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आप