Connect with us

Blog

Ghaziabad Name Change: गाजियाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव हुआ पास, अब शहर को मिल सकता है इनमें से कोई एक नाम

Published

on

Ghaziabad Name Change: लोकसभा चुनाव के पहले एक और शहर के नाम बदलने को लेकर हरी झंडी दे दी गई है। दरअसल, नगर निगम की बोर्ड बैठक में गाजियाबाद के नाम बदलने का प्रस्ताव हुआ पास कर दिया गया है। अब इस शहर का नाम हरनंदी नगर, गजप्रस्थ, दूधेश्वर नगर में किसी एक के नाम पर रखा जा सकता है। 

Ghaziabad के नाम पर विचार करेंगे CM 
बता दें कि बीजेपी के तमाम कार्यकर्ता और नेता गाजियाबाद जिले का नाम बदलने को लेकर मांग कर रहे थे। नगर निगम की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होते ही सभी निगम पार्षदों ने खड़े होकर तालिया बजाई। वहीं गाजियाबाद की नगर निगम की मेयर सुनीता दयाल ने बताया कि इस प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास भेजा गया है और मुख्यमंत्री ही इस पर विचार करेंगे। 

यूपी में हाल ही में बदले गए शहरों और रेलवे स्टेशनों के नाम
उत्तर प्रदेश में अब तक कई रेलवे स्टेशनों और जिलों के नाम बदले जा चुके हैं। राज्य के एक और महत्वपूर्ण जिले अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ करने की तैयारी की जा रही है। दरअसल, अलीगढ़ नगर निगम में बीते नवंबर के महीने में अलीगढ़ का नाम बदलने का प्रस्ताव लाया गया था। इस प्रस्ताव को नगर निगम ने पास कर दिया है। ऐसे में अलीगढ़ को हरिगढ़ बनाने की राह और भी आसान हो गई है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की