Connect with us

Blog

कोहरे की वजह से रोडवेज बस समेत तीन गाड़ियों में टक्कर, 28 घायल

Published

on

उत्तर प्रदेश के बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में कोहरे के कारण भीषण हादसा हो गया | रोडवेज बस समेत तीन वाहन टकरा गए | यह हादसा गांव सिथरा के नजदीक हुआ | इस हादसे में कई लोग घायल हो गए है | कई लोगों की हालत गंबीर बताई जा रही है |

आपको बता दे की ये हादसा मंगलवार की सुबह 7 बजे के करीब हुआ था| बरेली-पीलीभीत हाईवे पर गांव सिथरा के नजदीक रोडवेज बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई. टक्कर के बाद ट्रक सड़क से नीचे उतर गया. इसी बीच बरेली की तरफ से आई इको गाड़ी भी बस से जा टकरा गई. हादसे में 28 लोग घायल हुए हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. कई घायलों की हालत गंभीर बताई गई है|

बताया जा रहा है कि हादसे में रोडवेज बस में सवार 20 यात्री और इको गाड़ी में बैठे आठ लोग घायल हुए हैं. इको सवार लोगों की हालत गंभीर है. ये सभी लोग बरेली से पीलीभीत जा रहे थे. उधर, हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया. पुलिस ने वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?