Connect with us

Blog

बहन से शादी करने की जिद पर अड़ा भाई, इनकार करने पर चाकू से हमला कर किया घायल

Published

on

यूपी : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर शादी से इनकार करने पर एक युवक ने अपनी फुफेरी बहन के गले पर चाकू से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

आरोपी ने युवती पर चाकू से किया प्रहार
यह घटना शहर कोतवाली अंतर्गत डीएम कॉलोनी की है। घटना की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र की डीएम कॉलोनी में अपने मामा के मकान में रहकर एलएलबी (कानून) की पढ़ाई कर रही 25 वर्षीय पीड़िता को उसके मामा के बेटे ज्ञान प्रकाश (26) ने शुक्रवार शाम करीब छह बजे चाकू से गले में प्रहार कर घायल कर दिया। पीड़िता जालौन जिले की रहने वाली है। युवती को गंभीर हालत में इलाज के लिए बांदा के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
अधिकारी ने बताया कि युवती और उसका ममेरा भाई ज्ञान प्रकाश एक साथ एक ही कॉलेज में कानून की पढ़ाई करते हैं। जांच में यह पता चला है कि आरोपी ज्ञान प्रकाश युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के इनकार करने पर उसने इस घटना को अंजाम दिया।” घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की