Connect with us

Blog

राम का अनोखा भक्त, अपनी चोटी से रामरथ खींचकर अयोध्या तक पैदल यात्रा करेंगे बाबा

Published

on

पुरे देश भर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जशन मनाया जा रहा है | हर जगा बस एक ही नाम गूंज रहा है और वो यही राम का नाम | सभी लोग 22 जनवरी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है | रामलला टाट से निकलकर मंदिर में स्थापित हो रहे हैं | राम भक्तों का सालों से कर रहे रामलला का इंतज़ार अब खत्म होने वाले है | ऐसे में बहुत से लोगो का संकल्प भी पूरा होने वाला है |

ऐसे में मध्य प्रदेश के दमोह जिला निवासी बद्रीप्रसाद विश्वकर्मा का भी संकल्प पूरा हो गया है. बतादें की जिले के बटियागढ़ निवासी बद्रीप्रसाद विश्वकर्मा ने साल 1992 में प्रण लिया था कि जब रामलला भव्य मंदिर में स्थापित होंगे, तब वह अपनी चोटी से रामरथ खींचकर अयोध्या तक पैदल यात्रा करेंगे |
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख नज़दीक है और इसी खुशी में रामभक्त बद्रीप्रसाद ने 11 जनवरी से अपनी यात्रा शुरू कर दी है. 500 किलोमीटर के पड़ाव में रविवार को वह छतरपुर पहुंचे, जहां सनातनी लोगों ने उनका स्वागत किया. बद्री प्रसाद अपने बालों की चोटी से रामरथ खींचकर अयोध्या जा रहे हैं.

रामभक्त बद्रीप्रसाद का कहना है कि वह रोज चौबीस घंटे में पचास किलोमीटर चलते हैं और 22 जनवरी तक रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन तक या बाद में वह अयोध्य पहुंचकर रामलला के दर्शन कर अपने संकल्प की पूर्ति करेंगे.
राम भक्तों की यहाँ कोई कमी नहीं है हर कोई राम के लिए अपना प्यार अलग अलग तरीके से जाहिर करने में लगा है | जैसे जैसे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का दिन नज़दीक आ रहा वैसे वैसे लोगों में उत्तेजना भड़ती जा रही है |

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab18 hours ago

अशीर्वाद योजना के तहत ₹14.16 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

National18 hours ago

पंजाब को निवेश का नंबर-1 गंतव्य बनाने के लिए CM भगवंत मान ने औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 लॉन्च की

National19 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए

National19 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी

National20 hours ago

CM मान ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की: बोले-हम हिस्सा या लाल थैली नहीं मांगेंगे, महिलाओं को कल तोहफा देंगे