Connect with us

Blog

जमीन के विवाद में 2 पक्षों के बीच हिंसक टकराव, 20 लोग घायल, 5 महिलाओं समेत 18 गिरफ्तार

Published

on

Police

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र में 2 पक्षों के बीच हुए हिंसक टकराव में 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मौके से फरार कई लोगों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। क्षेत्र में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

ज्ञानपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रभात राय ने बताया कि गोपीगंज थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव में राम चंद्र यादव और बंगाली यादव नाम के 2 व्यक्तियों के बीच एक जमीन को लेकर विवाद था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को इसी मामले को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जिस दौरान 100 से ज्यादा महिलाएं और पुरुष लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। राय के मुताबिक, इस घटना में दोनों पक्षों के कम से कम 20 लोग जख्मी हो गए। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

राय के अनुसार, मामले में 44 नामजद और 20 अज्ञात समेत कुल 64 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 5 महिलाओं और 13 पुरुषों सहित 18 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। राय के मुताबिक, पुलिस मौके से फरार कई लोगों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National5 hours ago

वांगचुक मामले में हाईकोर्ट सख्त, मेडिकल टीम ही करेगी स्वास्थ्य पर अंतिम फैसला

Punjab9 hours ago

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स-हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5.557 किलो हेरोइन और दो पिस्तौल के साथ 4 गिरफ्तार

Punjab9 hours ago

पंजाब का मौसम बदलेगा, 20 से 22 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट

Punjab10 hours ago

मांवां-धियां सत्कार योजना के तहत बड़ी संख्या में महिलाओं को 3,000 रुपये मिले; बाकी बची माताओं-बहनों को पहली अगस्त को मिलेंगे पैसे: अरविंद केजरीवाल

Punjab11 hours ago

’मुख्यमंत्री माँवां धियां सत्कार योजना’ का सबसे अधिक लाभ 36–59 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को, जो जीवन के सबसे अधिक आर्थिक ज़िम्मेदारियों वाले दौर में हैं