Connect with us

Blog

गुरुद्वारा फंडों के दुरूपयोग की जांच हो

Published

on

चंडीगढ़, 15 नवंबर (अर्चना सेठी) शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (डीएसजीएमसी) के पूर्व अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा द्वारा गुरुद्वारा फंड का दुरूपयोग करने और मनी लाॅड्रिंग में शामिल होने संबंधी आरोपो की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में किए जाने की मांग की।


मजीठिया ने कहा कि यह बेहद परेशान करने वाला घटनाक्रम है। यह पहली बार है कि ‘गुरु की गोलक’ के दुरूपयोग के बारे में ऐसा आरोप लगाया गया है, इसीलिए मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।  मजीठिया ने कहा कि सिरसा के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सचिव और प्रधानमंत्री दोनों के करीबी होने के कारण, केंद्रीय एजेंसियां इस मामले में स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच करने में सक्षम नही हो सकती हैं। उन्होने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को इन आरोपों की जांच करनी चाहिए और समयबद्ध तरीके से मामले की सच्चाई सामने लानी चाहिए’’।

अकाली दल के वरिष्ठ नेता ने कहा कि दुनिया भर के सिख सदमें में हैं और उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होने कहा, ‘‘कोई भी सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी से मनी लाॅन्ड्रिंग में शामिल होने की उम्मीद नही कर सकता इसीलिए मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए’’।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National4 hours ago

वांगचुक मामले में हाईकोर्ट सख्त, मेडिकल टीम ही करेगी स्वास्थ्य पर अंतिम फैसला

Punjab8 hours ago

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स-हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5.557 किलो हेरोइन और दो पिस्तौल के साथ 4 गिरफ्तार

Punjab9 hours ago

पंजाब का मौसम बदलेगा, 20 से 22 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट

Punjab10 hours ago

मांवां-धियां सत्कार योजना के तहत बड़ी संख्या में महिलाओं को 3,000 रुपये मिले; बाकी बची माताओं-बहनों को पहली अगस्त को मिलेंगे पैसे: अरविंद केजरीवाल

Punjab10 hours ago

’मुख्यमंत्री माँवां धियां सत्कार योजना’ का सबसे अधिक लाभ 36–59 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को, जो जीवन के सबसे अधिक आर्थिक ज़िम्मेदारियों वाले दौर में हैं