Connect with us

Blog

इटावा में नई मंडी परिसर में लगी भीषण आग, 12 दुकानें जलकर खाक

Published

on

इटावा: इटावा जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र स्थित नई मंडी परिसर में भीषण आग लग जाने से 12 दुकानें जलकर खाक हो गईं। उपजिलाधिकारी सदर विक्रम राघव ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार रात लोगों ने नई मंडी परिसर से ऊंची लपटें उठती देख पुलिस और अग्निशमन केंद्र को सूचना दी और दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक 12 दुकानें जलकर खाक हो चुकी थीं।

राघव के मुताबिक इस घटना की विस्तृत जांच की जाएगी, लेकिन प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड में दुकानों में बक्सों में रखे धान, चावल, फल और सब्जियां समेत लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति जल गई।

उनका कहना था कि संबंधित व्यापारियों से जानकारी लेने के बाद वास्तविक नुकसान का आकलन किया जाएगा। इस मामले में क्षति का आकलन किया जा रहा है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आग पर भी पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों को लेकर अभी गहनता से जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के बताए जाने के अनुसार प्रथम दृष्टता शॉर्ट सर्किट से आग लगने की वजह मानी जा रही है। पूरी जांच के बाद ही यह स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा कि आग किस वजह से लगी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab20 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab20 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab20 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab21 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab21 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की