Connect with us

Blog

‘यूपी के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए काम करें तो बेहतर होगा’, मायावती ने सरकार और विपक्ष को दी सलाह

Published

on

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष और उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार से शुरू हुए विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर सरकार और विपक्ष दोनों को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सरकार और विपक्ष राजनीति करने के बजाय जनहित और उत्तर प्रदेश के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए काम करे तो उचित होगा।

यह बोलीं मायावती
बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर पोस्ट किए गए अपने संदेश में आशंका जाहिर करते हुए कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश विधानसभा का आज से शुरू हुआ सत्र राज्य के समेकित व समग्र विकास तथा जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चाओं व अन्य जरूरी जिम्मेदारियों के निर्वहन के कारण प्रदेश हित में साबित होगा या फिर अन्य कारणों से औपचारिकता मात्र होकर रह जाएगा? सरकार व विपक्ष इस पर अवश्य ध्यान दे।”

मायावती ने सरकार और विपक्ष पर साधा निशाना
अपने सिलसिलेवार पोस्‍ट में मायावती ने सलाह देते हुए कहा, ‘‘देश की सर्वाधिक लगभग 25 करोड़ जनसंख्या वाला एक गरीब व पिछड़ा राज्य होने के नाते उप्र के समतामूलक विकास व प्रगति को लेकर केंद्र व उप्र सरकार की विशेष जिम्मेदारियां हैं। ऐसे में सरकार व विपक्ष राजनीति करने के बजाय जनहित और प्रदेश के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए समयबद्ध तरीके से कार्य करें तो उचित रहेगा।” बता दें कि उप्र की 403 सदस्यीय विधानसभा में बसपा का सिर्फ एक सदस्य है। बसपा प्रमुख ने अपने संदेश के जरिये सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ राज्य के प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है।

आज से शुरू हुआ विधानमंडल का सत्र
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का 4 दिवसीय सत्र मंगलवार यानी आज से शुरू हो रहा है। 4 दिन के इस छोटे सत्र में हंगामे के आसार हैं। विधानसभा का संचालन नई नियमावली से होगा। विधानसभा में पहले दिन लखनऊ पूर्वी सीट से भाजपा के विधायक रहे आशुतोष टंडन के निधन पर शोक व्यक्त करके कार्यवाही को बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया जाएगा। 29 नवंबर को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना अनुपूरक बजट पेश करेंगे। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगभग 6 अध्यादेश विधेयक के रूप में भी पेश करेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab21 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab21 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab21 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab22 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab22 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की