Connect with us

Punjab

किला रायपुर ग्रामीण ओलम्पिक खेल 12 से

Published

on

Olympic

पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों संबंधी मंत्री अनमोल गगन मान द्वारा चंडीगढ़ स्थित अपने दफ़्तर में प्रसिद्ध किला रायपुर ग्रामीण ओलम्पिक खेल-2024 का पोस्टर जारी किया गया। डिप्टी कमिशनर साक्षी साहनी ने बताया कि ज़िले के गाँव किला रायपुर में 12 से 14 फरवरी तक विश्व प्रसिद्ध ग्रामीण ओलम्पिक खेल करवाये जाएंगे। इस बार ग्रामीण ओलम्पिक खेल पंजाब सरकार द्वारा करवाये जाएंगे।

पोस्टर जारी करते हुये कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में खेलों की पुरातन शान को बहाल करने के लिए वचनबद्ध है और इन खेलों की प्रशासनिक कमेटी को हर तरह का सहयोग दिया जायेगा जिससे आने वाले सालों में और चैंपियन खिलाड़ी पैदा किये जाएँ।

कैबिनेट मंत्री मान ने बताया कि तीन दिवसीय मेगा खेल मुकाबलों के दौरान हॉकी, कबड्डी, कुश्ती, साईकलिंग, दौड़, रस्साकशी आदि के मैच करवाए जाएंगे और नामवर गायकों की तरफ से सांस्कृतिक प्रोग्राम भी पेश किया जायेगा।

कैबिनेट मंत्री ने इन खेलों की लोकप्रियता को नयी बुलन्दियों पर लेजाने के लिए पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग की तरफ से पूर्ण सहयोग देने का भरोसा भी दिया। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (ग्रामीण विकास) अनमोल सिंह धालीवाल और अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News1 hour ago

आप ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर अमित शाह के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की

Breaking News5 hours ago

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

Breaking News5 hours ago

दिल्ली में पुलिसिया तांडव ज्ञानेश कुमार के साथ मोदी जी का भी इस्तीफा न दिला दे – केजरीवाल

Breaking News5 hours ago

गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर मोदी की दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ की दर्दनाक यादें ताज़ा कर दी हैं: बलतेज पन्नू

Breaking News6 hours ago

भाजपा ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर पुलिस भेजकर 1984 की बेअदबी दोहराई, अमित शाह इस्तीफा दें: आप