Connect with us

Punjab

चोरों ने गुरुद्वारा साहिब को बनाया निशाना, घटना CCTV में कैद

Published

on

फिरोजपुर में चोरियों और लूट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, अब चोरों ने गुरु घरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला फिरोजपुर के हलका गुरुहरसहाय से आया है। जहां गुरु घर को निशाना बनाकर चोर फरार हो गए, जिसका एक सी.सी.टी.वी. भी सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फिरोजपुर के हलका गुरुहरसहाय के गांव सरूप सिंह वाला में एक गुरु घर में चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए गांववासियों ने बताया कि बीती रात दो चोर गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हुए थे और गोलक उठाकर फरार हो गए। सुबह जब ग्रंथी सिंह गुरुद्वारा साहिब में आए तो देखा कि गुरुद्वारा साहिब से गोलक चोरी हो गई थी जिसके बाद उन्होंने गांव वालों को सूचना दी। गांव वालों ने बताया कि इस घटना की पूरी वारदात सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है। उन्होंने मांग की कि इन चोरों को पकड़ा जाए और गोलक चुराने वाले चोरों को गिरफ्तार किया जाए। वहीं मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. अतुल सोनी से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर उनके द्वारा कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की