Connect with us

Himachal Pradesh

बाजार से लाया दूध पीने के बाद 5 माह की जुड़वां बच्चियों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

गोहर : मंडी जिला के उपमंडल गाेहर की ग्राम पंचायत कुटला खनुला के सिहल गांव की 5 माह की 2 जुड़वां बहनों की दूध पीने के बाद मौत हो गई है, जिसके चलते समूचे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। उधर, इस घटना को लेकर मंगलवार को एसपी मंडी सौम्या साम्बशिवन ने डीएसपी के साथ सिहल गांव पहुंचकर मामले से संबंधित छानबीन कर पीड़ित परिवार के सदस्यों के बयान कलमबद्ध किए।

बताया गया है कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे मां ने बाजार से लाए दूध का सेवन दोनों बच्चियों को करवाया और सुला दिया। कुछ समय के बाद जैसे ही मां ने बच्चियों को देखा तो वे सांस नहीं ले पा रही थीं। इसके बाद परिजन दोनों बच्चियों को सिविल अस्पताल गोहर ले गए, जहां पर डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्चियों के शव मेडिकल काॅलेज नेरचौक में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं। एसपी ने बताया कि जिस दूध का सेवन बच्चियों को करवाया गया था, उसके सैंपल लैब में जांच के लिए भेज दिए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab56 mins ago

सुखबीर बादल के इशारे पर मेरे खिलाफ साजिश रची गई, जिसके बाद यह आदेश जारी हुआ – CM भगवंत सिंह मान

Punjab3 hours ago

मानसून से पहले बदला मौसम का मिजाज, पंजाब के 17 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Punjab7 hours ago

ED पार्टी के पदाधिकारी पंजाब में नशा बेचते पकड़े गए, क्या ईडी पार्टी से नशे के तार जुड़े हैं?- केजरीवाल

Punjab8 hours ago

अकाली दल और बादल परिवार ने अपनी खत्म हो रही प्रासंगिकता बचाने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब को राजनीतिक अखाड़ा बना लिया है: बलतेज पन्नू

Punjab8 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान; कहा, पंजाब के आम परिवारों के बच्चे लगातार राज्य का मान बढ़ा रहे हैं