Connect with us

Punjab

खूनी डोर से लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, बचाव को लेकर लगाया यह जुगाड़

Published

on

अमृतसर : अमृतसर में हर दिन कोई न कोई व्यक्ति चाइना डोर का शिकार होता नजर आ रहा है। इस खूनी डोर ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है और उनके चेहरे को नुकसान पहुंचा है। हालांकि सरकार और जिला प्रशासन ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन यह डोर अभी भी अवैध रूप से बेची जा रही है। इस पर रोजाना छापेमारी हो रही है, लेकिन तेजी से बचाव को लेकर नयन ग्लोबल फाउंडेशन के संस्थापक धीरज गिल ने एक जुगाड़ लगाया है। उन्होंने विदेशी राज्य से एक डिवाइस मंगवाई है जो दोपहिया वाहनों पर लगेगी और दोपहिया वाहन चालकों को इस खूनी डोर से बचाएगा। इस संबंध में गिल ने कहा कि वे रोजाना अखबारों में पढ़ते हैं कि शहर का कोई न कोई व्यक्ति इस खूनी डोर की चपेट में आ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन ने भले ही सख्त कार्रवाई की है, लेकिन यह डोर वैसे की वैसे ही उड़ रही है।  पतंग के काटने से जब डोर नीचे आती है तो गली-बाजारों में दोपहिया वाहन चालक इसका शिकार हो जाते हैं जिससे व्यक्ति का चेहरा गंभीर रूप से घायल हो जाता है। इसी के चलते उन्होंने बाहरी राज्यों से यह डिवाइस मंगवाई और वे सोमवार सुबह नॉवेल्टी चौक पर इसे लोगों को मुफ्त में बांटेंगे। इसके लगाने के बाद लोग बिना डरे चल सकेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News9 hours ago

आप ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर अमित शाह के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की

Breaking News13 hours ago

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

Breaking News13 hours ago

दिल्ली में पुलिसिया तांडव ज्ञानेश कुमार के साथ मोदी जी का भी इस्तीफा न दिला दे – केजरीवाल

Breaking News14 hours ago

गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर मोदी की दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ की दर्दनाक यादें ताज़ा कर दी हैं: बलतेज पन्नू

Breaking News14 hours ago

भाजपा ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर पुलिस भेजकर 1984 की बेअदबी दोहराई, अमित शाह इस्तीफा दें: आप