Connect with us

Himachal Pradesh

गोल्डन गेट ऑफ हिमाचल बनने की कुव्वत रखता है झंडूता : जीतराम कटवाल

Published

on

तपोवन: जिला बिलासपुर के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक जीतराम कटवाल ने सदन में पर्यटन के विकास पर नियम 130 के तहत हुई चर्चा में भाग लेकर अपना विजन रखा। उन्होंने कहा कि झंडूता 3 तरफ से गोबिंद सागर झील से घिरा है। 98 किलोमीटर लंबी झील में कई पर्यटन गतिविधियां हो सकती हैं। सूबे में पर्यटन नीति में आवश्यक बदलाव जरूरी हैं। सरकार को पहल कर पर्यटन में लोगों की सहभागिता भी सुनिश्चित करनी होगी।

हिमाचल की पहचान फल राज्य की
जीतराम कटवाल ने कहा कि हिमाचल की पहचान फल राज्य की है। हर क्षेत्र में कोई न कोई खूबी है। इन खूबियों की मदद से पूरे प्रदेश को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सकता है। केरल में बैक वाटर देखने को लाखों पर्यटक जाते हैं। झंडूता में गोबिंद सागर झील में हाऊस बोट व शिकारे भी चलाए जा सकते हैं। क्षेत्र में बाबा बालक नाथ मंदिर और झील के दूसरी ओर प्रसिद्ध शक्तिपीठ नयनादेवी मन्दिर स्थित है। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन बनने से दूरियां काफी सिमट गई हैं। बागछाल पुल तैयार हो चुका है। इससे झंडूता से कीरतपुर की दूरी केवल 20 किलोमीटर रह गई है। कांगड़ा व हमीरपुर की दूरी 42 किलोमीटर कम हुई है। इन खूबियों के चलते इस क्षेत्र को निचले हिमाचल का कुल्लू-मनाली बनाने के साथ ही गोल्डन गेट ऑफ हिमाचल बनाया जा सकता है।

प्रदेश में नई व कारगर पर्यटन नीति बने
जीतराम कटवाल ने कहा कि सरकार दूसरे राज्यों की पर्यटन नीति की नकल करने या बनी-बनाई नीति थोपने की बजाय प्रदेश की भौगोलिक व अन्य परिस्थितियों के लिहाज से कारगर पर्यटन नीति बनाए। इससे बेरोजगारी की समस्या भी काफी हद तक दूर होगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज