Connect with us

Himachal Pradesh

मांगों लेकर जोरावर स्टेडियम में गरजे HRTC पैंशनर्ज, सीएम और डिप्टी सीएम के गृह क्षेत्र में प्रदर्शन का लिया निर्णय

Published

on

तपोवन (धर्मशाला): हिमाचल पथ परिवहन निगम के पैंशनर्ज ने लंबित भत्तों तथा देनदारियों का भुगतान न होने पर सीएम और डिप्टी सीएम के गृह क्षेत्रों में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय उन्होंने सीएम से मुलाकात न होने पर लिया है। वीरवार को हिमाचल परिवहन पैंशनर कल्याण संगठन के राज्य प्रधान तरसेम चौधरी ने कहा कि संगठन के अध्यक्ष केसी चौहान की अध्यक्षता में पैंशनर्ज वीरवार को अपनी मांगों को लेकर धर्मशाला में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जोरावर स्टेडियम में प्रदर्शन किया। सभी सदस्यों ने प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन द्वारा उनकी मांगों पर संज्ञान न लेने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पैंशनर अपनी मांगों को कई बार उपमुख्यमंत्री के समक्ष उठा चुके हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों पर गौर नहीं कर रही है। सरकार व निगम प्रबंधन समय रहते मांगों को लेकर वार्ता के लिए बुलाए। यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो आने वाले दिनों में आंदोलन तेज किया जाएगा।

आराम करने की उम्र में आंदोलन करने को मजबूर
तरसेम चौधरी ने कहा कि एचआरटीसी पैंशनर्ज को रिटायरमैंट भत्तों का भुगतान नहीं हुआ है। ये भत्ते करीब 300 से 350 करोड़ रुपए के बताए जा रहे हैं। इसके अलावा पैंशनर्ज ने हर माह की पहली तारीख को पैंशन देने की मांग की। संगठन का कहना है कि प्रबंधन के साथ हुई बैठकों में सार्थक परिणाम नहीं निकल पाए हैं। यहां तक कि परिवहन मंत्री कार्यालय में पत्राचार के बावजूद कोई हल नहीं निकल पाया है। संगठन को अब मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। एचआरटीसी के पैंशनर्ज आराम करने की उम्र में आंदोलन करने को मजबूर हैं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि जोरावर स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे पैंशनर्ज से सीएम ने मुलाकात तक नहीं की, जिसके चलते अब संगठन द्वारा पहले डिप्टी सीएम और फिर मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में प्रदर्शन किया जाएगा, जिनकी तिथियां जल्द तय की जाएंगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab21 hours ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab21 hours ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab21 hours ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की

Punjab22 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab22 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab4 weeks ago

फिरोजपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Punjab4 weeks ago

कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब की राजनीति में फिर तेज हुई चर्चाएं

Punjab4 weeks ago

पंजाब में फिर बढ़ेगी गर्मी, 8 से 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट; जानें कब बदलेगा मौसम

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश