Connect with us

Blog

युवती ने जबरन धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप, तीन के  खिलाफ मामला दर्ज

Published

on

प्रयागराज: जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में छोटा बघाड़ा के तीन लोगों के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। छोटा बघाड़ा की संगीता गुप्ता ने मंगलवार इन लोगों के खिलाफ उनका, उनकी बेटी और उनके पिता का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला दर्ज कराया। कर्नलगंज थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में महिला ने आरोप लगाया है कि छोटा बघाड़ा के मुस्ताक अली ने उनके पिता को लालच देकर अपने घर पर बनी मजार पर बुलाया और जबरन उनका धर्म परिवर्तन करा दिया।

प्राथमिकी के मुताबिक, संगीता के पिता की मृत्यु के बाद मुस्ताक अली ने उन्हें और उनकी बेटी स्मृति गुप्ता को डरा-धमका कर मजार पर बुलाया और जादू-टोना करके उनकी बेटी को भी जान से मारने की धमकी दी एवं अपने बेटों-अकरम, जुनैद और फैजान की मौजूदगी में उनका धर्म परिवर्तन कराया। प्राथमिकी में महिला ने अपनी बेटी और अन्य महिलाओं के साथ यौन शोषण किये जाने का भी आरोप लगाया है।

पुलिस ने अकरम, जुनैद और फैजान के खिलाफ भादंसं की धाराओं 147 (बलवा), 323 (चोट पहुंचाना), 504 (अपमान करना), 342 (बंधक बनाना), 354 (क) (यौन उत्पीड़न) और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की धारा तीन के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार चूंकि मुस्ताक अली का निधन हो चुका है, इसलिए उसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab4 weeks ago

फिरोजपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Punjab4 weeks ago

कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब की राजनीति में फिर तेज हुई चर्चाएं

Punjab4 weeks ago

पंजाब में फिर बढ़ेगी गर्मी, 8 से 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट; जानें कब बदलेगा मौसम

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश