Connect with us

Blog

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा: चालक को झपकी आने से डबल डेकर बस पलटी, सवारियों में मची चीख पुकार; 7 यात्री घायल

Published

on

Agra News: उत्तर प्रदेश में आगरा के डौकी क्षेत्र में मंगलवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक बस के पलट जाने से 7 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रभारी निरीक्षक (डौकी) अशोक कुमार ने बताया कि आज सुबह लगभग पांच बजे डौकी क्षेत्र में बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी एवं फिर बाद में पलट गई। उन्होंने बताया कि पुलिस और राहगीरों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और सात घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद चालक बस छोड़ कर फरार हो गया। यात्रियों का कहना है कि चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार यह स्लीपर बस थी एवं दिल्ली से लखनऊ जा रही थी। उसमें 45 यात्री सवार थे।

कुमार ने बताया कि घायल यात्रियों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी और फिर पुलिस ने सभी यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का इंतजाम किया। उन्होंने बताया कि हाईवे पर पलटी इस बस को क्रेन से हटाया गया और अवरूद्ध यातायात को चालू कराया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab4 weeks ago

फिरोजपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Punjab4 weeks ago

कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब की राजनीति में फिर तेज हुई चर्चाएं

Punjab4 weeks ago

पंजाब में फिर बढ़ेगी गर्मी, 8 से 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट; जानें कब बदलेगा मौसम

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश