Connect with us

National

फरीदकोट आत्म हत्या मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर दो लोगो को हिरासत में लिया

Published

on

बीते दिन शुक्रवार को एक लड़का और लड़की के जहरीला पदार्थ निगल कर आत्म हतिया कर ले थी | ये मामला फरीदकोट के हैं जहाँ बरनाला जिले की एक लड़की और संगरूर जिले के लड़के ने सरकारी मिडिल स्कूल में आत्म हत्या कर लिया था | घटना का पता तब चला जब स्कूल स्टाफ सुबह सफाई के लिए पहुंचा और मामले की जानकारी पंचायत को दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. हलाकि इस मामले में दो लोगो को हिरासत में लिया है |

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बिंदर सिंह की पत्नी परमजीत कौर के बयानों के मुताबिक दो लोगों को नामजद किया है | बता दे की जब पुलिस घटना सथल पर पहुँची तो लड़का मर चुका था और लड़की की सांसे चल रही थी | लकड़ी को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गयी |
बताते चले की दोनों ने जहर निगलें से पहले अपना नंबर और गांव का नाम लिख दिया था | और मोके वारदात पर लड़की का आधार कार्ड भी मिला | स्कूल के बाहर युवक का मोटरसाइकल भी बरामद किया गया है | पुलिस के मुताबिक युवक की उम्र 30 साल और लड़की की उम्र 20 साल बताई जा रही है और युवक शादी शुदा था |

मृतक बिंदर सिंह की पत्नी परमजीत कौर ने बताया की वह और उनके पति बिंदर सिंह संगरूर जिले के गंच भिंडरावाला स्थित अंबानी धागा फैक्ट्री में काम करते हैं और लड़की भी वहीं काम करती थी. उसी फैक्ट्री में काम करने वाले मुंशी श्याम सुंदर और गुरदीप कौर ने उसके पति बिंदर सिंह और फैक्ट्री की लड़की के बारे में अफवाह फैला दी थी।
इस कारण बिंदर सिंह कहने लगा कि वह अपमान सहन नहीं कर सकता. जिसके बाद 14 नवंबर को वह यह कहकर घर से निकला कि वह अपने दोस्त की तबीयत खराब होने के कारण उसका हाल पूछने जा रहा है। लेकिन जब उसके पति का फोन बंद आने लगा तो उसने अपने दोस्त से पूछा तो उसने बताया कि बिंदर सिंह वहां नहीं पहुंचा है. वहीं शुक्रवार सुबह उन्हें यहां से सूचना मिली कि बिंदर सिंह और लड़की ने आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने बतया की उन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनपर करवाई शुरू कर दी है |

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग