Connect with us

Blog

‘राहुल को कोई नेता नहीं मानता, न गंभीरता से लेते हैं लोग’, केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर कसा तंज

Published

on

झांसी : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज झांसी पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश चुनाव के बारे में बात की और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस समय मध्य प्रदेश का चप्पा-चप्पा भाजपा का हो गया है। चारों तरफ कमल की आंधी चल रही है। नरेंद्र मोदी जी के नाम की सुनामी चल रही है और कांग्रेस का जो हाल उत्तर प्रदेश में है वहीं हाल आने वाले समय में मध्य प्रदेश में होने जा रहा है।

केशव प्रसाद मौर्य कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, राहुल गांधी एक ऐसी पार्टी की अध्यक्ष रहे हैं, जो पार्टी भ्रष्ट पार्टी के नाम से जानी जाती है। जो गरीबों का हक खा जाने की पार्टी जानी जाती थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की अब समस्या यह है कि चाहे मध्य प्रदेश हो मिजोरम हो या कोई भी प्रदेश हो, वहां के लोग तो छोड़िए, उनकी पार्टी के ही लोग अब उन्हें नेता नहीं मानते हैं।

राहुल गांधी के मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार की कैपिटल बताने वाले सवाल पर जवाब देते हुए डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा, कांग्रेस भ्रष्ट पार्टी है, जिसने गरीबों का हक लूटकर खाया है। पहले सरकार एक रुपया भेजती थी, लेकिन गरीबों के पास 15 पैसे ही पहुंचते थे। बाकी पैसा कांग्रेस के दलाल खा जाते थे। यह बात राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी ने खुद स्वीकार की थी। लेकिन, अब गरीबों का पूरा हक उन तक पहुंच रहा है।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य और दिव्य राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को भगवान रामलला अपने गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे। इसके लिए जोरों शोरों से तैयारियां चल रही है। इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और हिंदू समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले चार हजार साधु संत रहेंगे और देश-विदेश के 10 करोड़ से अधिक परिवारों को आमंत्रित किया जाएगा। जो लोग इस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे, अपने पास के मंदिरों में ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा देख सकेंगे, क्योंकि पांच लाख मंदिरों में इसका लाइव प्रसारण होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?

Blog4 weeks ago

‘हमारे संविधान ने कई उतार-चढ़ाव देखे’, गणतंत्र दिवस के मौके पर लोगो बीच बोले CM योगी आदित्यनाथ।