Connect with us

Breaking News

पंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत

Published

on

पंजाब में मौसम ने करवट ले ली है। आज राज्य के तीन जिलों पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, चंडीगढ़ में बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार हैं। गुरुवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान में 3.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री नीचे पहुंच गया है। बठिंडा और चंडीगढ़ में सबसे कम अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पंजाब और चंडीगढ़ के ऊपर 3.1 से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय है। इसका असर उत्तरी पंजाब और आसपास के इलाकों में देखने को मिल रहा है। इसके अलावा, दक्षिणी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण कुछ इलाकों में बारिश और तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

पंजाब में बिजली की मांग घटी

मौसम ठंडा होने के कारण पंजाब में बिजली की मांग में भी कमी आई है। राज्य में बिजली की मांग 6,717 मेगावाट दर्ज की गई, जो निर्धारित कोटे से 90 मेगावाट कम रही। वहीं, राज्य में कुल बिजली उत्पादन 4,191 मेगावाट दर्ज किया गया।

पठानकोट में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज

15 अक्टूबर को पंजाब में सबसे अधिक बारिश पठानकोट के KVK स्टेशन पर दर्ज की गई, जहां 31.5 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा, फरीदकोट में 18.5 मिलीमीटर, गुरदासपुर में 15.5 मिलीमीटर, फिरोजपुर में 3.5 मिलीमीटर और अमृतसर में 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

वहीं, चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, मोहाली और रूपनगर में बारिश नहीं हुई। हालांकि, ठंडी हवाओं के चलते इन इलाकों में अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम में आए इस बदलाव के बाद अब उत्तरी पंजाब के जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News3 minutes ago

पंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत

Breaking News2 hours ago

“अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयान

Breaking News3 hours ago

CM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल

Breaking News4 hours ago

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिए

Breaking News4 hours ago

पंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, CM भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय बिजली मंत्री से की मुलाकात