Connect with us

Punjab

आतंकी Lakhbir Landa के खिलाफ Police का Action, 297 ठिकानों पर मारे छापे

Published

on

Lakhbir Landa

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूरदर्शी सोच अनुसार पंजाब को अपराध मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरू की गई मुहिम के अंतर्गत देश-विदेश स्थित आतंकवादियों, गैंगस्टरों और नशा तस्करों के आपसी संबंधों को नकेल डालने के उद्देश्य से एक अन्य महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब पुलिस की तरफ से रविवार को आतंकवादी Lakhbir Landa से जुड़े व्यक्तियों के संदिग्ध ठिकानों पर विशेष घेराबंदी और तलाशी मुहिम (कासो) चलाई गई।

यह छापेमारी डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर सुबह 6 से सुबह 10 बजे तक एक ही समय पर की गई। इस दौरान राज्य के 28 पुलिस जिलों में लखबीर लंडा के लगभग 297 साथियों से जुड़े सभी रिहायशी और अन्य ठिकानों की तलाशी ली गई। स्पैशल डी.जी.पी. लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि सभी सी.पीज/ एस.एस.पीज को हिदायत की गई थी कि वे इस आप्रेशन को सफल बनाने के लिए इंस्पैक्टर या सब-इंस्पैक्टर के नेतृत्व में मजबूत पुलिस पाॢटयां तैनात करें। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों को कार्रवाई के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को काबू करने के लिए भी कहा गया था। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस की 150 टीमों, जिनमें लगभग 1200 पुलिस मुलाजिम शामिल हैं, ने राज्य भर में इस छापेमारी को अंजाम दिया। इस विशेष मुहिम (कासो) की योजना, हाल ही में पकड़े गए लखबीर लंडा की हिमायत वाले मॉड्यूलों से संबंधित कई व्यक्तियों से पूछताछ के बाद बनाई गई थी।

स्पैशल डी.जी.पी. ने बताया कि और पड़ताल के लिए कई व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है और उनके पास से आपराधिक सामग्री भी जब्त की गई है, जिसकी आगे जांच जारी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने इन अपराधियों से संबंधित घरों और अन्य स्थानों पर बारीकी से तलाशी ली और इलैक्ट्रानिक डिवाइसों से डाटा भी इकट्ठा किया, जिसको फॉरैंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने हथियारों के लाइसैंसों की भी जांच की और असले के स्रोत के बारे लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा विदेशों में रहते उनके पारिवारिक सदस्यों की यात्रा सम्बन्धी विवरण, विदेशों से बैंकों के लेन-देन, वैस्टर्न यूनियन और जायदाद संबंधी विवरण भी आगे जांच के लिए इकट्ठे किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि ऐसे छापे समाज विरोधी तत्वों में पुलिस का डर पैदा करने में मदद करते हैं, जबकि आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National7 hours ago

कुलगाम में पहलगाम जैसी वारदात, नाम पूछकर दो मजदूरों को मारी गोली

Punjab10 hours ago

पंजाब पुलिस ने हरियाणा आधारित नकल गिरोह का किया भंडाफोड़, किसी को भी पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को बदनाम नहीं करने देंगे: हरजोत सिंह बैंस

Punjab10 hours ago

महान शहीद ऊधम सिंह के ‘शहीदी दिवस’ पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से 107 करोड़ रुपए से अधिक के विकास प्रोजेक्ट सुनाम को समर्पित

Punjab10 hours ago

आम आदमी पार्टी सरकार देश के लिए महान बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Punjab11 hours ago

पिछले 12 सालों से नफरत, व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के दम पर ‘बांटो और राज करो’ की राजनीति कर रही है भाजपा: मीत हेयर

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की