Connect with us

Punjab

बहुचर्चित फूड घोटाले में एक अन्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, गिरफ्तार

Published

on

Emergency full of Dengue patients

लुधियाना : बहुचर्चित धान घोटाले में सोमवार को एक अन्य आरोपी व्यापारी शास्त्री नगर जगराओं के रहने वाले परमजीत चेची ने लुधियाना कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जिसे विजीलेंस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। विजीलेंस की टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जानकारी देते प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी मैसर्ज गुरदास राम एंड सन्नज फर्म का मालिक है। आरोपी को लेकर विजीलेंस की टीम लगातार रेड कर रही थी और आरोपी काफी समय से लुक छुप कर रह रहा था। आरोपी ने मानयोग सुप्रीम कोर्ट में भी अपनी अग्रिम जमानत की याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज करते हुए उसे विजीलेंस के सामने सरेंडर करने का निर्देश दिया था। मामले की जांच के बाद पता चला था कि आरोपी के कैबीनेट मंत्री भारत भूषण आशु व फूड सप्लाई के सस्पैंड किए जा चुके डिप्टी डायरेक्टर राकेश कुमार सिंगला के साथ नजदीकी संबंध थे।  

जांच में यह भी पता चला था कि आरोपी परमजीत चेची ने फूड सप्लाई के अधिकारियों के साथ मिलीभुगत कर कारों, स्कूटरों आदि के रजिस्ट्रेशन नंबर वाले वाहनों की सूचियों वाले टैंडर दस्तावेज़ ठेके पर लेने के समय पर जमा करवा के जगराओं कलस्टर की अनाज मंडियों के ठेके हासिल किए। पड़ताल के दौरान यह रजिस्ट्रेशन नंबर और अनाज स्टोर करने के लिए जारी किए गेट पास भी फर्जी व  उक्त कार, स्कूटर आदि के नंबरों वाले जाली नंबरों वाले पाए गए थे। 

गौर है कि विजीलेंस ब्यूरों के थाना लुधियाना रेंज में दर्ज मामले में शामिल 16 आरोपियों में से 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें जिनमें पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, तेलू राम, जगरूप सिंह और सन्दीप भाटिया ( तीनों ठेकेदार), अनिल जैन, कृष्ण लाल धोतीवाला, सुरिन्दर कुमार धोतीवाला और कालू राम (चारों आढ़ती), डी. एफ. एस. सी. हरवीन कौर और सुखविन्दर सिंह गिल के इलावा पूर्व मंत्री आशु के दो प्राईवेट सहायकों पंकज उर्फ मीनू मल्होत्रा और इंद्रजीत इन्दी को पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab12 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab13 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab13 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab13 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab14 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की