Connect with us

Punjab

जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर लुटेरों का आतंक, फार्चुनर का शीशा तोड़कर उड़ाए लाखों रुपए

Published

on

भोगपुर :  जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर लुटेरों और चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार देर शाम लुटेरे ने सड़क किनारे खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी का शीशा तोड़कर उसमें से एक बैग चुरा लिया, जिसमें डेढ़ लाख रुपये नकद और गाड़ी मालिक के कई जरूरी कागजात थे। मामले की जानकारी देते हुए वाहन मालिक पुष्पिंदर सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी भटनुरा लुबाना ने बताया है कि वह काला बकरा और निजामदीनपुर के बीच एक नया पेट्रोल पंप खोलने जा रहे हैं, जिसका निर्माण कार्य चल रहा है। वे आज अपनी साइट पर आए और अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और निर्माण स्थल पर चले गए और कुछ समय बाद अचानक वाहन का सुरक्षा अलार्म बजने लगा। जब उनके कर्मचारी गाड़ी की ओर दौड़े तो एक युवक गाड़ी से बैग चुराकर भागता नजर आया जो ढाबों के पास जाकर अचानक गायब हो गया। पीड़ित ने बताया है कि लुटेरा गाड़ी का शीशा तोड़कर गाड़ी में पड़ा बैग चुरा कर फरार हो गया इस बैग में डेड लाख की नगदी कई क्रेडिट कार्ड व कई बैंक खातों की चेक बुकें थी। पुष्पिंदर सिंह ने इसकी सूचना पुलिस चौकी लाहदडा को दी, जिसके बाद चौकी प्रभारी परमजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। समाचार लिखे जाने तक इस लुटेरे के बारे में कुछ पता नहीं चल सका था।

गौरतलब है कि इस हाईवे पर अक्सर चोरी और डकैती की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन पुलिस के हाथ खाली नजर आ रहे हैं। हालात इतने खराब हो गए हैं कि लोग चोर-लुटेरों की सूचना पुलिस को देने से कतराने लगे हैं। इस मामले को लेकर जब भोगपुर थाना प्रमुख से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच चोंकी लाहदडा पुलिस द्वारा की जा रही है, पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab20 hours ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab20 hours ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab20 hours ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की

Punjab21 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab21 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab4 weeks ago

फिरोजपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Punjab4 weeks ago

पंजाब में फिर बढ़ेगी गर्मी, 8 से 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट; जानें कब बदलेगा मौसम

Punjab4 weeks ago

कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब की राजनीति में फिर तेज हुई चर्चाएं

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश