Connect with us

Punjab

Police Action, अवैध रूप से रेलवे टिकट बुकिंग एजैंसी चलाने के आरोप में 1 गिरफ्तार

Published

on

लुधियाना : फैस्टिव सीजन के चलते अवैध रूप से टिकट बुकिंग एजैंसी चलाने वालों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के चलते रेलवे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) की टीम ने एक व्यक्ति को काबू कर लिया। आर.पी.एफ. ने उक्त आरोपी से 80 यात्रियों की 2 लाख रुपए के मूल्य की 19 टिकटें बरामद की हैं। आरोपी ने टिकटें बुक करवाने के लिए 33 फर्जी आई.डी. बनाई हुई थी। पुलिस ने आरोपी की पहचान विशाल के रूप में की है। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें विभाग के साइबर सैल से इन्फॉर्मेशन मिली थी कि उक्त आरोपी लुधियाना से फर्जी आई.डी. बनाकर आई.आर.सी.टी.सी. से टिकट बुकिंग करवा रहा है जिस पर उन्होंने आगे जांच करते हुए आरोपी के बारे में पता कर उसके ऑफिस में रेड की और उसे गिरफ्तार कर लिया। बरामद की गई टिकटों में नांदेड़ साहिब, बिहार, जयपुर की ए.सी. क्लास की टिकटें शामिल हैं। आरोपी टिकट करवाने के लिए प्रति सीट 200 से 300 रुपए वसूल करता था। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी से बरामद किए लैपटॉप व मोबाइल की डिटेल खंगाल कर पता लगाया जाएगा कि आरोपी ने अन्य कितनी आई.डी. बनाई हुई थी और अभी तक अवैध रूप से कितने टिकटें बनवा चुका है। आरोपी से यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी अपनी बुकिंग एजैंसी के लिए आगे किन लोगों से संपर्क किया हुआ था। उसके साथियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab52 mins ago

पंजाब में महिलाओं को भगवंत सिंह मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सुरक्षित एवं समय पर प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुँच का लाभ

Punjab1 hour ago

Punjab की महिला को 1 जुलाई को 3 हजार और दलित महिला को साढ़े चार हजार मिलने की योजना दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम- केजरीवाल

Punjab1 hour ago

कैबिनेट ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए रियायतों संबंधी दिशा- निर्देशों में संशोधन को मंजूरी दी।

Punjab2 hours ago

Punjab के इतिहास में पहली बार, किसी सरकार ने अपने चुनाव घोषणापत्र में किया हर वादा पूरा किया है: बलतेज पन्नू

Punjab2 hours ago

अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं के साथ होंगे शामिल