Connect with us

Punjab

सत्येंद्र जैन को फिर बीजेपी ने गिरफ्तार करवा दिया, पिछला केस भी फर्जी था, ये भी फर्जी है- केजरीवाल

Published

on

आम आदमी पार्टी ने पंजाब के सह प्रभारी और पूर्व जल मंत्री सत्येंद्र जैन की एक बार फिर झूठे केस में गिरफ्तारी पर बीजेपी को आड़े हाथ लिया है। पार्टी इस कार्रवाई को पंजाब में होने वाले चुनाव से जोड़कर भी देख रही है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सत्येंद्र जैन को फिर बीजेपी ने झूठे केस में गिरफ्तार करवा दिया। पिछला केस भी फर्जी था और ये केस भी फर्जी साबित होगा। उन्होंने पूछा कि आखिर भाजपा की ये तानाशाही कब तक चलेगी? जिसे मन करता है, उसे झूठे केस लगाकर जेल में डाल देती है। लेकिन अब बीजेपी के पाप का घड़ा भर चुका है। ये चाहे जितनी तानाशाही कर लें, अब मोदी सरकार का अंत तय है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सत्येन्द्र जैन को एक बार फिर बीजेपी ने गिरफ्तार करवा दिया है। अभी कुछ वक्त पहले इन लोगों ने जेल में डालकर उनकी जो दुर्दशा की थी, वह सबको याद है। पिछला केस भी फर्जी था और यह केस भी फर्जी साबित होगा। उन्होंने कहा कि इनका झूठ एक बार फिर देश के सामने आएगा, लेकिन जेल में बिताए उस वक्त और मानसिक प्रताड़ना की भरपाई कौन करेगा? बीजेपी के पाप का घड़ा अब भर चुका है। ये चाहे जितनी तानाशाही कर लें, अब मोदी सरकार का अंत तय है। पूरी आम आदमी पार्टी और देश की जनता सत्येन्द्र जैन के साथ मज़बूती से खड़ी है।

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब चुनाव से ठीक पहले पंजाब के सहप्रभारी सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया गया है। पहले भी उनको ढाई साल तक फ़र्ज़ी मामले में जेल में रखा और अब फिर एक और फ़र्ज़ी मामला। जेन-जी आंदोलन से लेकर राम मंदिर में चंदाचोरी और ई-20 तक के मुद्दों पर घिरी बीजेपी अब फिर से ईडी-एसीबी और सीबीआई के पुराने चुनावी हथकंडे पर उतर आई है।

वहीं, “आप” वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि “आप” पंजाब के सह प्रभारी सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। भाजपा सरकार की यही नीति है कि जो सरकार काम करे, उसे डिस्टर्ब करो, उसे रोको और उस पर हर तरीके से दबाव बनाओ। दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और मुझे गिरफ्तार कर लिया गया था। इसका मकसद सिर्फ एक था कि दिल्ली का चुनाव डिस्टर्ब किया जाए और येन-केन-प्रकारेण, साम-दाम-दंड-भेद लगाकर हर तरीके से चुनाव जीता जाए।

संजय सिंह ने बताया कि अब यही काम ये लोग पंजाब चुनाव से पहले कर रहे हैं। पहले संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया जाता है, फिर अनाप-शनाप छापे मारे जाते हैं और आज फिर से पंजाब के सह प्रभारी सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर लिया गया, जो वहां संगठन का काम कर रहे थे। पंजाब चुनाव को प्रभावित करने के लिए यह सब किया जा रहा है क्योंकि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार बौखलाई हुई है। मोदी जी और अमित शाह को समझ में नहीं आ रहा है कि पंजाब में वे क्या करें। उन्होंने हाथ-पैर मार कर देख लिया, लेकिन उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है।

संजय सिंह ने बताया कि पंजाब में हमारी सरकार ने बेहतरीन शिक्षा देने का काम किया, बिजली फ्री की, महिलाओं के लिए 1000-1500 रुपए की स्कीम लागू की, बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा शुरू की और 10 लाख रुपए तक का मेडिकल इंश्योरेंस दिया। इतने काम के बाद भाजपा को अब पता चल गया है कि पंजाब में उनकी कोई दाल गलने वाली नहीं है, इसलिए ये हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

संजय सिंह ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी जी से सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि पूरा देश उनकी इस तानाशाही को देख रहा है। जिस तरह से प्रधानमंत्री आम आदमी पार्टी को टारगेट करके एक-एक नेता को गिरफ्तार कर जेल में डाल रहे हैं, यह पूरा देश देख रहा है। अब पाप का घड़ा भर गया है और जनता उनके इन कृत्यों व उनकी इस तानाशाही का जरूर जवाब देगी।

उधर, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी बीजेपी की राजनीतिक बदले की कार्रवाई का एक और उदाहरण है। उन्हें पहले भी झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजा गया था और अब एक बार फिर वही कहानी दोहराई जा रही है। सत्ता के अहंकार में बीजेपी शायद भूल गई है कि झूठ और अत्याचार की एक सीमा होती है। आज सरकारी ताकत का इस्तेमाल करके किसी को डराया जा सकता है, लेकिन सच को हमेशा के लिए दबाया नहीं जा सकता। यह लड़ाई सिर्फ सत्येन्द्र जैन की नहीं है। यह उस हर व्यक्ति की लड़ाई है जो सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ खड़ा है। आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि अब और कितने सबूत चाहिए कि बीजेपी को ‘‘आप’’ से डर लगता है। जिस जल बोर्ड टेंडर का हवाला दे रहे हैं, उस वक्त सत्येंद्र जैन जेल में थे। बताओ जेल से कैसे ज़िम्मेदार हो गए? असली वजह ये है कि सत्येंद्र जैन पंजाब के सह प्रभारी हैं और पंजाब में चुनाव आ रहा है। डरपोक मोदी कुछ तो शर्म करो। उन्होंने कहा कि टेंडर अक्टूबर 2022 में हुआ और सत्येंद्र जैन को बीजेपी ने फर्जी केस में मई 2022 से ही जेल में डाल रखा था। बिना सिर पैर का राजनैतिक द्वेष की वजह से की गई साज़िश है, क्योंकि पंजाब में चुनाव लड़ के बीजेपी आम आदमी पार्टी का सामना नहीं कर सकती। इसलिए सह प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement