Connect with us

Uttar Pradesh

आज UP के 2 लाख परिवारों को मिलेगी खुशखबरी, CM योगी अकाउंट में भेजेंगे 1-1 लाख रुपये

Published

on

उत्तर प्रदेश के दो लाख परिवारों को आज खुशखबरी मिलने वाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (गोमती नगर) से प्रदेश के 2 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) की पहली किस्त के रूप में 1-1 लाख रुपये ट्रांसफर करेंगे। इस भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

DBT के जरिए सीधे खाते में आएगा पैसा

यह धनराशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। लाभार्थी आधारित निर्माण (BLC) श्रेणी के तहत अपनी जमीन पर घर बनाने वाले लोगों को कुल 2.5 लाख रुपये की मदद दी जाती है, जिसमें से राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली किस्त आज जारी होगी।

PMAY-शहरी (BLC) योजना

  1. कुल सहायता: ₹2.5 लाख (केंद्र सरकार: ₹1.5 लाख + राज्य सरकार: ₹1 लाख)।
  2. किस्तों का विवरण: पैसा 3 किस्तों में आता है (40% + 40% + 20%)।
  3. आज की किस्त: आज पहली किस्त के रूप में लाभार्थियों को पैसा मिलेगा।
  4. घर के निर्माण की शर्तें
  5. घर का आकार 30 से 45 वर्ग मीटर होना चाहिए। इसमें कम से कम 2 कमरे, किचन, टॉयलेट और वॉशरूम अनिवार्य है। निर्माण 12 से 18 महीने में पूरा करना होता है।
  6. किसे दी जाएगी वरीयता?
  7. विधवाएं, एकल महिलाएं और दिव्यांगजन।
  8. वरिष्ठ नागरिक और SC/ST/अल्पसंख्यक वर्ग।
  9. पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोग।
  10. कैसे चेक करें अपना नाम?
  11. PMAY 2.0 की वेबसाइट पर लॉगिन करें।
  12. होमपेज पर ‘Track Application’ विकल्प पर क्लिक करें।
  13. आप बेनेफिशियरी कोड, आधार नंबर या मोबाइल नंबर में से किसी एक को चुन सकते हैं।
  14. अपना नंबर और कैप्चा कोड डालकर ‘Show’ पर क्लिक करें।
  15. आपके आवेदन की पूरी जानकारी और किस्त का स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।
  16. पात्रता की शर्तें
  17. आवेदक EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) श्रेणी का होना चाहिए।
  18. पिछले 20 वर्षों में किसी अन्य आवास योजना का लाभ न लिया हो।
  19. परिवार के पास पूरे भारत में कहीं भी अपना पक्का घर नहीं होना चाहिए।
  20. यह लाभ केवल पहली बार घर बनवा रहे लोगों को ही मिलता है।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 weeks ago

अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित तस्करी गिरोह बेनकाब:पुलिस ने 3 तस्कर किए गिरफ्तार; भारी मात्रा में नशा और अवैध हथियार बरामद

Haryana3 weeks ago

हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, क्लास-IV कर्मचारियों को मिलेगा 27 हजार का ब्याजमुक्त एडवांस, 7 मई तक करें आवेदन

Chandigarh4 weeks ago

ट्रिब्यून चौक पर अगले महीने से बनेगा फ्लाईओवर:सिंगला कंपनी को मिला 147.98 करोड़ का ठेका, चंडीगढ़ को जाम से मिलेगी राहत

Blog4 weeks ago

गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर कड़ा कानून: Bhagwant Mann कैबिनेट ने सख्त सज़ाओं वाले संशोधन को दी मंजूरी

Punjab4 weeks ago

देश के नेतृत्व से वैश्विक उत्कृष्टता तक: पंजाब सरकार ने उपस्थिति संबंधी सुधारों के साथ मिशन समर्थ 2026-27 की शुरुआत की