Connect with us

Punjab

पंजाब CM की श्री अकाल तख्त में पेशी का टाइम बदला:जत्थेदार ने 15 जनवरी को तलब किया था; राष्ट्रपति का कार्यक्रम बना वजह

Published

on

सीएम भगवंत मान के 15 जनवरी को श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होने के समय में बदलाव किया गया है। उन्हें सुबह 10 बजे के बजाय शाम को साढ़े चार बजे पेश होने के लिए कहा गया है। राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू के 15 जनवरी को अमृतसर दाैरे को इसकी वजह माना जा रहा है।

वहीं सीएम का कहना है कि सीएमओ की तरफ से समय बदलने संबंधी कोई आधिकारिक पत्र या बयान नहीं दिया गया है इसलिए वे 15 जनवरी को सुबह 10 बजे ही श्री अकाल तख्त पर पेश होंगे।

अकाल तख्त ने जारी किया पत्र 

दरअसल मुख्यमंत्री भगवंत मान को श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय की ओर से स्पष्टीकरण के लिए नया समय दिया गया है। सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से जारी पत्र के अनुसार, जत्थेदार के आदेशानुसार मुख्यमंत्री को 15 जनवरी को शाम 4:30 बजे सचिवालय, श्री अकाल तख्त साहिब, अमृतसर में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा।

इससे पहले सचिवालय की ओर से 5 जनवरी 2026 को जारी पत्र में मुख्यमंत्री को 15 जनवरी को सुबह 10 बजे स्पष्टीकरण के लिए बुलाया गया था। हालांकि, मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से जारी बयान में उनके व्यस्त कार्यक्रमों का हवाला दिया गया था। यह पत्र सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब के इंचार्ज बगीचा सिंह की ओर से जारी किया गया है।

सीएम बोले-कोई कार्यक्रम नहीं 

वहीं सीएम ने इस पत्र पर एक्स पर लिखा-सम्मानित जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब, मेरा 15 जनवरी को कोई अन्य कार्यक्रम नहीं है। मैंने राष्ट्रपति के कार्यालय में भी सूचित कर दिया है। 15 जनवरी का दिन आपके आदेशानुसार पूरी तरह से श्री अकाल तख्त साहिब को समर्पित है। समय बदलने संबंधी कोई भी आधिकारिक पत्र या बयान मेरे या कार्यालय की ओर से जारी नहीं किया गया है। मैं 15 जनवरी को सुबह 10 बजे नतमस्तक होकर उपस्थित होने के लिए तैयार हूं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News17 hours ago

मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?

Breaking News17 hours ago

कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETO

Breaking News17 hours ago

अमन अरोड़ा को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने की खबरें पूरी तरह से झूठी: मनीष सिसोदिया

Breaking News17 hours ago

फिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें

Breaking News18 hours ago

भाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आप