Connect with us

Uttar Pradesh

यूपी में 15 जनवरी को होगा मकर संक्राति का अवकाश:योगी सरकार का आदेश, पहले 14 जनवरी ऑप्शनल था

Published

on

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने मकर संक्रांति के अवकाश में बदलाव किया है। पहले सरकार ने 14 जनवरी 2026 को निर्बंधित (वैकल्पिक) अवकाश घोषित किया था, लेकिन अब इसकी जगह 15 जनवरी 2026, गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

पहले जारी अवकाश सूची के मुताबिक, 14 जनवरी को केवल निर्बंधित अवकाश था, यानी कर्मचारी चाहें तो छुट्टी ले सकते थे। यह जानकारी 17 नवंबर 2025 को जारी अवकाश सूची में दी गई थी।

बाद में सरकार ने इस पर दोबारा विचार किया और तय किया कि मकर संक्रांति के मौके पर सार्वजनिक अवकाश होना चाहिए। इसलिए अब 14 जनवरी की जगह 15 जनवरी को छुट्टी दी जाएगी।

नए आदेश के मुताबिक, 15 जनवरी 2026 को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत अवकाश रहेगा, यानी इस दिन प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे।

सरकार का आदेश-

यूपी में अब 25 की जगह 26 सार्वजनिक अवकाश मकर संक्रांति का सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के बाद 2026 में 26 राजकीय अवकाश हो जाएंगे। पहले 25 सार्वजनिक अवकाश थे। अब मकर संक्रांति की छुट्टी भी घोषित होने के बाद निर्बंधित (ऑप्शनल) अवकाश 31 बचेंगे।

गणतंत्र दिवस और होलिका दहन सोमवार पड़ रहे हैं, इनसे पहले शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने से दफ्तरों में लगातार 3-3 दिन छुटि्टयां रहेंगी।

नए साल की शुरुआत लॉन्ग वीकेंड से हो रही है। इस साल 12 महीने में 15 लॉन्ग वीकेंड होंगे। रेगुलर लीव्स के अलावा वीकेंड मिलाकर 50 दिन की छुटि्टयां मिल सकती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 hour ago

पंजाब के परिवारों के लिए ₹10 लाख तक की मेडिकल बचत? भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ से मध्यम वर्ग सहित आम लोगों को बड़ी राहत

National3 hours ago

काठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना से पहली बार नहरी पानी पहुंचा बलाचौर के कंडी इलाके तक, सूखे से मिली राहत

National7 hours ago

मोदी सरकार ने प्रतिबंधों और महंगाई के जरिए देश में अघोषित लॉकडाउन लागू किया: CM भगवंत सिंह मान

National7 hours ago

मनीष सिसोदिया ने श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं पर चलने के लिए युवाओं को सामाजिक और आर्थिक असमानता खत्म करने का दिया न्यौता

Punjab7 hours ago

मोदी सरकार डोनाल्ड ट्रंप के आगे झुकी, देश के हित अमेरिका के हाथों गिरवी रखे: कुलदीप धालीवाल