Connect with us

Haryana

‘कांग्रेस पार्टी अब खत्म हो चुकी, विधानसभा में बेवजह और झूठ के मुद्दे लेकर आई’- CM Nayab Saini

Published

on

 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज लाडवा विधानसभा के दौरे पर रहे. सीएम ने लाडवा के कई गांवों में धन्यवादी दौरा किया. सबसे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा के गांव प्रहलादपुर में पहुंचे. जहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के दिशा निर्देश दिए.

सीएम ने लाडवा में सुनी लोगों की समस्याएं:  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि “आज मैं अपनी विधानसभा लाडवा में पहुंचा हूं और ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहा हूं.” उन्होंने कहा कि “विधानसभा का सत्र चल रहा है और कांग्रेस विधानसभा सत्र में सारे झूठ के मुद्दे लेकर आई है. रात भी विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, लेकिन उसके बाद उस अविश्वास प्रस्ताव पर सुनने का मादा भी विपक्ष नहीं रखता और वॉकआउट करके चला गए थे.”

कांग्रेस पर साधा निशाना: सीएम ने कहा “2024 में भी अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष लाया था और उस समय भी सुनने का मादा उन्होंने नहीं रखा था. इसलिए विधानसभा स्पीकर ने इस बार भी कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया.” मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस पार्टी अब खत्म हो चुकी है. कांग्रेस पार्टी ने 60 साल देश पर राज किया उसे समय के कामों को गिनवाने की तो दूर की बात रही बेवजह के मुद्दे लेकर आते हैं. कभी कहते हैं वोट चोरी हो गई, संविधान को खतरा हो गया. कभी कुछ तो कभी कुछ. इस प्रकार के आरोप लगाते हैं. जिससे आमजन भी आहत होता है.”

गैंगस्टरों की सीएम की चेतावनी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि “हरियाणा में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करना पुलिस का दायित्व है. हमने पहले कहा भी था कि गैंगस्टर या तो बदमाशी छोड़ दे या हरियाणा छोड़ दे.” मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि “दुष्यंत चौटाला भी सरकार में मंत्री रहे हैं. उनको सारी बातों का पता है, लेकिन अब तो राजनीति में हाजिरी लगवाने के लिए कुछ भी बोल सकते हैं. परंतु लोगों ने अब उसका सब देख लिया है.”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 hour ago

सत्ता हथियाने और पंजाब को लूटने का मौकापरस्त संयोग है अकाली दल-भाजपा गठजोड़; लोग इसे सिरे से नकार देंगे: CM भगवंत सिंह मान

Punjab1 hour ago

भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार; परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 5 नई सुपर इंटीग्रल वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Punjab2 hours ago

देश की स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा पंजाब, 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपए की सीड ग्रांट वितरित की गई – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

National2 hours ago

ED की रेड करा पंजाब के हिन्दू व्यापारियों को तंग कर रही ईडी पार्टी- केजरीवाल

Punjab19 hours ago

आप सांसद मालविंदर कंग ने पंजाब यूनिवर्सिटी में पंजाबी साइनबोर्ड फिर से लगाने के फैसले का किया स्वागत