Connect with us

Sports

वैभव सूर्यवंशी का जलवा जारी, दुबई में 14 छक्के लगाकर बॉलर्स की बखि‍या उधेड़ दी

Published

on

वैभव सूर्यवंशी Vaibhav Suryavanshi का जलवा अंडर-19 एश‍िया कप में भी जारी रहा. यूएई के ख‍िलाफ टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में वैभव ने शानदार सेंचुरी लगाकर एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. 12 दिसंबर को दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्रांउड पर हुए मैच में 14 साल के वैभव ने महज 56 बॉल्स में सेंचुरी ठोंक दी. उनकी ताबड़तोड़ पारी के दम पर इंडिया अंडर-19 टीम ने 433 रनों का एक शानदार टोटल खड़ा कर दिया.

यूथ ODI में वैभव की दूसरी सेंचुुुरी

2025 में टॉप फॉर्म में चल रहे सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 9 चौके और 14 छक्के लगाए. उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत थोड़ी संभलकर की. उन्होंने अपना खाता छठी बॉल पर अली असगर के ख‍िलाफ चौका लगाकर खोला. बाएं हाथ के बैटर ने असगर के अगले ओवर में दो छक्के लगाकर अपनी पारी को आगे बढ़ाया.

वैभव ने अहमद खुदादाद के ख‍िलाफ छक्के के साथ 30 बॉल्स में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की. सूर्यवंशी को 85 रन के स्कोर पर जीवनदान भी मिला. उद्दीश सुरी की बॉल पर लॉन्ग ऑफ को क्लीयर करने की कोश‍िश में उन्हें कैच का मौका बना दिया था. लेकिन, कैच ड्रॉप हो गया. इसके बाद 56 बॉल्स में उन्होंने सिंगल के साथ सैकड़ा पूरा किया.

इसी साल, इंग्लैंड के ख‍िलाफ आई सेंचुरी के बाद ये यूथ ODI में वैभव की दूसरी सेंचुरी है. वहीं, 2025 में वैभव की सभी फॉर्मेट में मिलाकर ये छठी सेंचुरी है. उनकी यूथ ODI में पहली डबल सेंचुरी पूरी हो सकती थी. लेकिन, उद्दीश सुरी के ख‍िलाफ स्कूप करने की कोश‍िश में वो बोल्ड हो गए. हालांकि, तब तक उन्होंने 9 चौके और 14 छक्कों के दम पर 95 बॉल्स में 171 रन बना लिए थे.

पूरे साल टॉप फॉर्म में रहे हैं वैभव

सूर्यवंशी ने हाल में ही महाराष्ट्र के ख‍िलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी पहली सेंचुरी लगाई थी. उन्होंने 57 बॉल्स में 6 छक्के और इतने ही चौकों की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी की थी. उस मैच में वैभव ने 61 बॉल्स में 108 रनों की पारी खेली थी. उनकी इस पारी के दम पर ही बिहार ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 176 रन बनाए थे. इस साल वैभव टॉप फॉर्म में हैं. हाल ही में दोहा में हुए राइजिंग स्टार्स एश‍िया कप में भी इंडिया ए के लिए वैभव ने कुछ शानदार पारियां खेली थीं.

इंडिया ए इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में बांग्लादेश से हार गया था. लेकिन, इसके बावजूद टूर्नामेंट में वैभव ने 239 रन बना दिए थे. इसमें यूएई के ख‍िलाफ 32 बॉल्स पर सेंचुरी शामिल है. वैभव ने टूर्नामेंट में 59.75 के औसत और 243.87 के स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए थे.

महज 12 साल की उम्र में रणजी डेब्यू करने वाले वैभव अपने डेब्यू IPL सीजन से ही हर क्रिकेट फैन की जुबान पर चढ़ गए हैं. अपने पहले ही सीजन में वैभव ने 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए. इसमें गुजरात टाइटंस के ख‍िलाफ 38 बॉल्स में 101 रन की पारी भी शामिल है. ये IPL इ‍तिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था. हालांकि, वो इस पारी के साथ IPL में सेंचुरी लगाने वाले सबसे यंग बैटर बन गए थे. 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab6 mins ago

सुखबीर बादल के इशारे पर मेरे खिलाफ साजिश रची गई, जिसके बाद यह आदेश जारी हुआ – CM भगवंत सिंह मान

Punjab2 hours ago

मानसून से पहले बदला मौसम का मिजाज, पंजाब के 17 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Punjab7 hours ago

ED पार्टी के पदाधिकारी पंजाब में नशा बेचते पकड़े गए, क्या ईडी पार्टी से नशे के तार जुड़े हैं?- केजरीवाल

Punjab7 hours ago

अकाली दल और बादल परिवार ने अपनी खत्म हो रही प्रासंगिकता बचाने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब को राजनीतिक अखाड़ा बना लिया है: बलतेज पन्नू

Punjab7 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान; कहा, पंजाब के आम परिवारों के बच्चे लगातार राज्य का मान बढ़ा रहे हैं