Connect with us

National

Rahul Gandhi ने मुस्लिम लीग को बताया सेक्युलर पार्टी, BJP बोली- यह कहना कांग्रेस की मजबूरी

Published

on

कांग्रेस नेता Rahul Gandhi अमेरिका में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मुस्लिम लीग धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने भी पटलवार किया है। वाशिंगटन डीसी में नेशनल प्रेस क्लब में राहुल गांधी से केरल में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के साथ कांग्रेस के गठबंधन के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब में कहा कि मुस्लिम लीग पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष पार्टी है, इसमें कुछ भी नॉन सेक्युलर नहीं है। बता दें कि केरल में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग कांग्रेस गठबंधन का हिस्सा है।

भाजपा ने किया पलटवार

भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि जो मुस्लिम लीग पार्टी देश के बंटवारे के लिए जिम्मेदार है, वह राहुल गांधी के मुताबिक सेक्युलर पार्टी है। मालवीय ने कहा कि वायनाड में स्वीकार्यता बनाए रखने के लिए यह उनकी मजबूरी है। मालवीय ने ट्वीट किया कि जिन्ना की मुस्लिम लीग, जो पार्टी धार्मिक आधार पर भारत के बंटवारे के लिए जिम्मेदार थी, वह राहुल के मुताबिक सेक्युलर पार्टी है।

वायनाड में स्वीकार्यता बनाए रखने के लिए यह उनकी मजबूरी है। बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अमेठी के साथ साथ वायनाड से चुनाव मैदान में उतरे थे। राहुल अमेठी से भाजपा नेता स्मृति ईरानी से हार गए थे जबकि वायनाड से जीतकर वे संसद पहुंचे थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग