Connect with us

National

Punjab Government ने शुरू की “Mera Ghar, Mera Maan” Scheme, Red-Line Land पर मिलेगा Ownership Rights

Published

on

पंजाब सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ज़िला तरन तारन से अपनी नई योजना मेरा घर, मेरा मान की शुरुआत की है। इस योजना के तहत लाल लकीर में आने वाली ज़मीन पर रहने वाले लोगों को अब कानूनी मालिकाना हक दिया जाएगा।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और लालजीत सिंह भुल्लर ने लाभार्थियों को प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए। तरन तारन हल्के के 11 गांवों में रहने वाले लोगों को इस योजना का पहला लाभ मिला। इस अवसर पर ज़िला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि गांवों की लाल लकीर में रहने वाले लोग पीढ़ियों से अपनी ज़मीन को लेकर असुरक्षा महसूस कर रहे थे। अब उन्हें अपनी संपत्ति पर पूर्ण कानूनी अधिकार मिल जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह योजना मिशन मोड में लागू की जा रही है और दिसंबर 2026 तक पूरे पंजाब में लागू कर दी जाएगी।

इस योजना के अंतर्गत हर परिवार को प्रॉपर्टी कार्ड मिलेगा। यह कार्ड डिजिटल और सरकारी रिकॉर्ड के रूप में काम करेगा। इसके जरिए ग्रामीण लोग बैंक से ऋण लेने में आसानी महसूस करेंगे और ज़मीन या मकान की खरीद-फरोख्त में किसी तरह का डर या संदेह नहीं रहेगा। साथ ही, मालिकाना हक़ का स्पष्ट सबूत मिलने से पीढ़ियों से चले आ रहे विवाद भी खत्म होंगे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा, मेरा घर, मेरा मानसिर्फ एक योजना नहीं है, बल्कि यह सरकार का जनता के प्रति वचन है। प्रॉपर्टी कार्ड नागरिकों के आत्मसम्मान का प्रतीक होगा, ठीक वैसे ही जैसे आधार कार्ड पहचान का प्रतीक है।

लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा कर रही है। इस योजना से लाखों लोगों को राहत और अधिकार मिलेगा।

तरन तारन हल्के के इंचार्ज हरमीत सिंह संधू ने भी लाभार्थियों को बधाई दी और कहा कि यह योजना सामाजिक न्याय और ग्रामीण विकास की नई इबारत है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल पंजाब के विकास को और गति देगी।

योजना का उद्देश्य केवल ग्रामीणों को मालिकाना हक देना नहीं है, बल्कि पंजाब का ग्रामीण ढांचा मज़बूत करना और लोगों को आत्मनिर्भर बनाना भी है। सरकार का मानना है कि जब जनता आत्मनिर्भर और निश्चिंत होगी, तभी राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी।

मुख्य बिंदु:

  • लाल लकीर वाली जमीन पर मालिकाना हक़ मिलेगा।
  • प्रॉपर्टी कार्ड डिजिटल और सरकारी रिकॉर्ड के रूप में जारी होगा।
  • बैंक ऋण लेने और संपत्ति खरीदने में आसानी।
  • संपत्ति विवाद खत्म होंगे और बच्चों को साफ़-सुथरी विरासत मिलेगी।
  • दिसंबर 2026 तक पूरे पंजाब में योजना लागू होगी।

इस पहल से ग्रामीण समाज में भरोसा, अधिकार और विकास सुनिश्चित होगा। “मेरा घर, मेरा मान” पंजाब सरकार की जनता को मजबूत बनाने की एक ठोस कोशिश है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab35 mins ago

पंजाब-चंडीगढ़ में आज रात से मौसम बदलेगा:दो दिन बारिश के संभावना, अब रात का तापमान बढ़ेगा, पहली बार तापमान 29 डिग्री

Punjab2 hours ago

चंडीगढ़ में AAP ने संगठन को लिया बड़ा फैसला:वार्ड नंबर तीन की सभी इकाइयां भंग, प्रेसिडेंट ने लिया फैसला

National3 hours ago

पंजाब CM भगवंत मान अस्पताल में भर्ती: आज हो सकती है छुट्‌टी, मोगा रैली में नहीं होंगे शामिल, केजरीवाल और चीमा रहेंगे मौजूद

Punjab14 hours ago

महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और CM Mann ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

Punjab15 hours ago

कलानौर का गुरकीरत सिंह श्मशानघाट से नशे सहित किया काबू, बड़े Congress नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने: हरपाल चीमा

Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग