Connect with us

Sports

Haryana and Punjab के दो ओलंपियन एक नए सफर की करने जा रहे शुरुआत, हॉकी खिलाडी मंदीप सिंह और उदिता कौर करेंगे शादी

Published

on

हिसार:  हरियाणा की रहने वाली महिला हॉकी टीम की डिफेंडर उदिता कौर बहुत जल्द पंजाब के रहने वाले भारतीय हॉकी टीम के  खिलाड़ी मनदीप सिंह से शादी करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि आने वाली 21 मार्च यानी शुक्रवार को दोनों सात फेरे लेंगे। जालंधर के मॉडल टाउन में गुरुद्वारा सिंह सभा में शादी का कार्यक्रम रखा जाएगा।

 
जानकारी के मुताबिक, उदिता कौर हिसार के नंगल गांव की रहने वाली है। उनका  जन्म 14 जनवरी 1998 को हुआ था। उदिता ने अपने करियर की शुरुआत हैंडबॉल से की थी। इसके बाद उन्होंने हॉकी खेलना शुरू कर दिया, उस दौरान उन्होंने काफी चुनौतियों का सामना किया, लेकिन उदिता ने हार नहीं मानी और मेहनत करके आगे बढ़ती रहीं। 2017 में सीनियर टीम में डेब्यू करने के बाद, उदिता ने कईं महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में भारतीय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया।

उदिता ने 2018 एशियाई खेलों में रजत पदक, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक,और 2023 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। उदिता कौर ने 2021 में हुए टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम को चौथे स्थान तक पहुंचाने में अपनी जान लगा दी थी। उदिता के शानदार डिफेंस और मैदान पर उनकी मौजूदगी ने टीम को मजबूती दी है। 2024 में आयोजित महिला हॉकी इंडिया लीग की नीलामी में उदिता सबसे ज्यादा बोली हासिल करने वाली खिलाड़ी बनी, जो उनके शानदार खेल और लोकप्रियता को दर्शाता है।


 मंदीप सिंह जालंधर के मीठापुर गांव के रहने वाले हैं। मंदीप सिंह का जन्म 25 जनवरी 1995 को हुआ है। मंदीप सिंह ने अपने हॉकी करियर की शुरुआत जालंधर की सुरजीत हॉकी अकादमी से की थी। यहां से ट्रेनिंग के बाद मंदीप को भारतीय हॉकी टीम में खेलना का मौका मिला था।

मंदीप सिंह अब तक दो हॉकी विश्व कप 2014 और 2018 खेल चुके है। 2018 एशियाई खेल, 2018 राष्ट्रमंडल खेल, 2013 एशिया कप, 2014 और 2017 हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल, 2013 और 2017 हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल, और 2016 व 2018 चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के स्टार स्ट्राइकर मंदीप सिंह को उनकी तेज रफ्तार, शानदार ड्रिब्लिंग और गोल स्कोरिंग क्षमता के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में भारत के लिए गोल कर टीम को जीत दिलाई है। बता दें कि मंदीप सिंह को पंजाब पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात किया गया है, जिसकी घोषणा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National3 weeks ago

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

Punjab4 weeks ago

Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त

Punjab3 weeks ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Uttar Pradesh4 weeks ago

राजनाथ सिंह और CM योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab4 weeks ago

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा