Connect with us

Haryana

Rocky Mittal ने दुष्कर्म आरोपों को बताया ब्लैकमेलिंग, 8 ऑडियो रिकॉर्डिंग्स का किया दावा

Published

on

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और हरियाणवी गायक Rocky Mittal के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आया है। पीड़ित महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने बड़ौली और Rocky Mittal पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद रॉकी मित्तल ने एक बयान जारी करते हुए दावा किया है कि यह मामला पूरी तरह से ब्लैकमेलिंग का है। उनका कहना है कि उनके पास महिला की आठ ऑडियो रिकॉर्डिंग हैं, जिनसे इस बात की पुष्टि हो सकती है कि महिला की मंशा क्या है। मित्तल इन रिकॉर्डिंग्स को जांच अधिकारी को सौंपने के लिए तैयार हैं।

Rocky Mittal का कहना है कि सितंबर 2024 में शिकायतकर्ता महिला और उसकी एक दोस्त पंचकूला में उनके घर पर आई थीं। मित्तल के मुताबिक, महिला ने उनसे कहा था कि वह बड़ौली के साथ मीटिंग करना चाहती है। उनके पास महिला की आठ ऐसी ऑडियो रिकॉर्डिंग्स हैं, जो साबित कर सकती हैं कि महिला केवल ब्लैकमेलिंग के उद्देश्य से यह आरोप लगा रही है। मित्तल ने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में सोनीपत के एक भाजपा नेता का हाथ है, जो मोहन लाल बड़ौली को प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी से हटवाना चाहते हैं।

महिला की शिकायत के अनुसार, 3 जुलाई 2023 को कसौली में उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। हालांकि, महिला की दोस्त ने इस आरोप से इंकार किया है, और उसका नाम एफआईआर में भी दर्ज है। इसके बाद दोनों पक्षों में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतों का सिलसिला जारी है। रॉकी मित्तल का कहना है कि वह इस ब्लैकमेलिंग को लेकर तीन बार डीजीपी को पत्र लिख चुके हैं, और इससे पहले दिल्ली में भी महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग