Connect with us

Punjab

Punjab में चाइना डोर पर रोक के बावजूद बिक्री जारी, प्रशासन सख्त कार्रवाई के मूड में

Published

on

Punjab में प्रशासन की सख्ती और पुलिस की कार्रवाई के बावजूद चाइना डोर की बिक्री थमने का नाम नहीं ले रही। चोरी-छिपे और खुलेआम हो रही इस बिक्री से बड़े हादसे सामने आ रहे हैं।

Table of Contents

मोगा प्रशासन की अनोखी पहल

चाइना डोर की बिक्री रोकने के लिए मोगा प्रशासन ने एक अनोखी पहल शुरू की है। अब इस प्रतिबंधित डोर की बिक्री की जानकारी देने वाले को 25,000 का इनाम दिया जाएगा। प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम ने चाइना डोर के खिलाफ एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें लोगों से इसकी बिक्री के बारे में जानकारी साझा करने की अपील की गई है।

कड़ी कानूनी कार्रवाई और जुर्माना

5 जनवरी को पर्यावरण अधिनियम 1986 की धारा 5 के तहत निर्देश जारी किए गए, जिनके अनुसार नायलॉन, प्लास्टिक, चाइना डोर/मांझा और अन्य सिंथेटिक सामग्री से बनी पतंगबाजी के सभी साधनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

चाइना डोर का निर्माण, बिक्री, भंडारण, खरीद और आयात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। निर्देशों का उल्लंघन करने पर 10,000 से 15 लाख तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस खतरनाक डोर के खिलाफ मुहिम में शामिल हों। चाइना डोर के कारण न केवल पर्यावरण को नुकसान होता है, बल्कि यह मानव और पक्षियों के लिए भी जानलेवा साबित होती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab20 mins ago

CM मान ने पंजाब विधानसभा में पेश किया बेअदबी पर देश का सबसे सख्त कानून, उम्रकैद की सजा तक का है प्रावधान

Punjab2 hours ago

CM भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभ

Punjab2 hours ago

भगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमा

Punjab2 hours ago

राजेंद्र जिमखाना एंड Mahindra Club’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल

Punjab2 hours ago

हिंदू नववर्ष संवत के अवसर पर रामलीला ग्राउंड में विशाल समारोह आयोजित Manish Sisodia